Search

 
 
 

धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष के लिए नहीं बनी सहमति, 28 दावेदार

 
Dhanbad : कांग्रेस जिला अध्यक्ष के एक पद के लिए 28 दावेदार हैं. 23 जुलाई को इसके लिए बकायदा 28 नेताओं ने नामांकन किया. इससे पहले झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सहायक निर्वाचन पदाधिकारी भवेश चौधरी सर्किट हाउस पहुँचे. उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में दर्जनों कांग्रेस पदाधिकारी समर्थकों के साथ थे. सहायक निर्वाचन पदाधिकारी भवेश चौधरी ने सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष बनाने की कोशिश की. परन्तु सहमति नहीं बनी. इसके बाद निर्वाचन पदाधिकारी ने नॉमिनेशन फॉर्म बांटा. भवेश चौधरी ने मीडिया से कहा कि 28 नेताओं ने जिला अध्यक्ष पद के लिए नॉमिनेशन किया है. वे अपने स्तर से स्कूटनी करेंगे. 30 जुलाई को रांची में पैनल मीटिंग बुलाएंगे. उसमें सभी की योग्यता आंकी जाएगी. जिन्हें जिला अध्यक्ष पद के योग्य पाया जाएगा, उसकी घोषणा कर दी जाएगी, इस संबंध में वर्तमान जिला अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि वे इस बार जिला अध्यक्ष नहीं रहना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि लगातार दो बार वे अध्यक्ष रह चुके हैं. इसलिए इस बार किसी दूसरे को मौका देना चाहते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वह नए जिला अध्यक्ष के साथ कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे . यह भी पढ़ें : जिप">https://lagatar.in/dhanbad-zip-president-sharda-singh-wants-to-run-the-village-government-like-a-family/">जिप

अध्यक्ष शारदा सिंह घर-परिवार की तरह चलाना चाहती हैं गांव की सरकार [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही