Search

 
 
 

सेल प्रबंधन मजदूरों की मांगों पर करे विचारः झामुमो

 
Garhwa: भवनाथपुर स्थित क्रशिंग प्लांट की नीलामी के बाद प्लांट की हो रही कटिंग के विरोध में विस्थापित संघर्ष मोर्चा का प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा. धरने पर बैठे लोगों ने प्लांट के विरोध में आवाज को बुलंद किया. आंदोलन को समर्थन देने धरना स्थल पर झामुमो नेता दीपक प्रताप देव और सोगरा बीवी भी पहुंचे. उन्होंने मजदूरों की बातों को उठाया. कहा कि आंदोलनरत मजदूरों के साथ सेल प्रबंधन 24 घंटे के अंदर वार्ता करे. अगर प्रबंधन मजदूरों की मांगों को लेकर वार्ता नहीं करती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा. दीपक ने कहा कि विस्थापितों और मजदूरों की ओर से प्लांट कटिंग के विरोध में पांच दिनों से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है. उसके बाद भी उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जा रहा है. यह उचित नहीं है. प्रबंधन को इस पर ध्यान देना चाहिए. मौके पर इंटक यूनियन के सुशील चौबे, विस्थापित संघर्ष मोर्चा के बीरेंद्र साह, रामविजय साह, शंभू राम, झामुमो के ब्रजेश सिंह, गोपाल यादव, बूटा सिंह, विजय राउत सहित बड़ी संख्या में मजदूर मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – अन्नामलाई">https://lagatar.in/annamalai-took-bheeshma-pledge-to-remove-dmk-from-power-in-tamil-nadu-whipped-himself-as-per-tamil-culture/">अन्नामलाई

ने डीएमके को तमिलनाडु की सत्ता से हटाने की भीष्म प्रतिज्ञा की, तमिल संस्कृति के अनुरूप खुद को कोड़े मारे..
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही