Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हेमंत सरकार के खिलाफ साज़िश मामला : रवि केजरीवाल के खिलाफ 4 सप्ताह नहीं होगी पीड़क कार्रवाई

Advertisement
Advertisement
vinit upadhyay Ranchi : सरकार गिराने की साजिश रचने  वाले आरोपी रवि केजरीवाल की अग्रिम जमानत याचिका  पर झारखण्ड हाईकोर्ट मे सुनवाई हुई. अग्रिम जमानत  याचिका  पर सुनवाई करते  हुए झारखण्ड  हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 4 सप्ताह बाद की तिथि निर्धारित की है. सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अदालत में शपथपत्र दाखिल  करने के लिए समय देने का आग्रह किया गया, जिसे स्वीकार कर लिया है. प्रार्थी के अधिवक्ता के मुताबिक सरकार ने अंडरतेकिंग दी है कि अगली सुनवाई तक रवि केजरीवाल के खिलाफ किसी भी तरह की पीड़क कार्रवाई पर रोक लगा दी जाएगी . इसे भी पढ़ें - महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-in-the-interrogation-of-ed-parambir-singh-said-cm-thackeray-and-aditya-had-put-pressure-for-the-reinstatement-of-sachin-wajhe/">महाराष्ट्र

: ED की पूछताछ में परमबीर सिंह ने  कहा, सचिन वाझे की बहाली के लिए सीएम ठाकरे और आदित्य ने डाला था दबाव

रवि केजरीवाल पर सरकार गिराने का आरोप है

इस मामले की सुनवाई झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की अदालत में हुई. प्रार्थी की ओर से पूर्व महाधिवक्ता और झारखंड हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार, अपराजिता भारद्वाज एवं कुमारी सुगंधा ने अदालत के समक्ष पक्ष रखा. बता दें कि रवि केजरीवाल समेत अन्य पर झारखंड की मौजूदा हेमंत सरकार को गिराने की साजिश रचने का आरोप है इस मामले में रांची पुलिस ने 3 आरोपियों को एक होटल से गिरफ़्तार किया था. इसे भी पढ़ें - वित्त">https://lagatar.in/the-finance-secretary-dispelled-the-confusion-said-cryptocurrencies-like-bitcoin-will-never-be-legal-in-india-the-government-is-not-responsible-if-money-is-lost/">वित्त

सचिव ने भ्रम किया दूर, कहा- भारत में बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी कभी नहीं होगी लीगल, पैसा डूबा तो सरकार जिम्मेदार नहीं [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही