Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरकार गिराने की साजिश मामलाः तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेगी पुलिस, कोर्ट में दिया आवेदन

Advertisement
Advertisement
Ranchi: सरकार गिराने की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को रांची पुलिस रिमांड पर लेगी. इसके लिए रांची सीजेएम कोर्ट में रांची पुलिस ने आवेदन दिया है. रांची पुलिस द्वारा दिए गए आवेदन में अभिषेक दुबे, अमित सिंह और निवारण प्रसाद महतो को पूछताछ के लिए 3 दिनों की रिमांड दिए जाने की इजाजत मांगी है. रांची पुलिस के आवेदन पर सुनवाई के बाद ही कोर्ट रिमांड दिए जाने पर कोई निर्णय लेगी. रिमांड मांगे जाने के पीछे उम्मीद यह जताई जा रही है कि रांची पुलिस सरकार गिराने की साजिश रचने के अभियुक्तों से पूछताछ कर इस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों एवं बिंदुओं पर गहनता से पूछताछ करेगी. इसे भी पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/devalayas-closed-in-jharkhand-liquor-shops-open-if-temples-do-not-open-soon-pandits-will-commit-self-immolation/123750/">झारखंड

में देवालय बंद, मदिरालय खुले, जल्द मंदिर नहीं खुले तो पंडित करेंगे आत्मदाह
बता दें कि सरकार के खिलाफ साजिश रचने की जानकारी पर रांची के बड़े होटलों में स्पेशल ब्रांच की टीम के द्वारा छापेमारी की गई थी. जिसके बाद गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है. रांची के कोतवाली थाना में अभिषेक दुबे अमित सिंह और निवारण प्रसाद महतो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर की गई है. आईपीसी की धारा 419,420 124a,120 b, 34 और PR एक्ट की धारा 171 के साथ पीसी एक्ट की धारा 8/9 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आरोपों के मुताबिक झारखंड की मौजूदा सरकार के खिलाफ कुछ लोग काम कर रहे थे. इसी सूचना पर पुलिस टीम ने बड़े होटलों में  छापेमारी की थी. जिसके बाद तीन लोगों को हिरासत में लिया गया था. इसे भी पढ़ें- दुमका:">https://lagatar.in/dumka-cpi-maoist-ganga-prasad-surrenders-with-weapon/123754/">दुमका:

भाकपा माओवादी गंगा प्रसाद ने हथियार के साथ किया सरेंडर, कई घटनाओं में था शामिल
[wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही