Chaibasa: सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की एक और साजिश को नाकाम कर दिया. गोईलकेरा थाना क्षेत्र के मेरालगढ़ा जंगल में मंगलवार को एक आईईडी बरामद किया. भाकपा माओवादी संगठन शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है. इसे लेकर 11 जनवरी से लगातार सुरक्षा बलों के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान जिले के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के मेरालगढ़ा जंगल के आस-पास में सुरक्षाबलों को टारगेट करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा एक आईईडी लगाया गया था.जिसे सुरक्षा बलों के द्वारा बरामद किया गया है, एवं बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ते की सहायता से उसे डिफ्यूज कर दिया गया. इसे भी पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-police-mens-association-resignation-executive-dissolved-president-rakesh-pandey-record-dgp/">झारखंड
पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, DGP से की कार्यकारिणी भंग करने की सिफारिश [wpse_comments_template]
चाईबासा में नक्सलियों की साजिश नाकाम, आईईडी बरामद

Leave a Comment