Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा में नक्सलियों की साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों के सर्च अभियान में IED बरामद

Chaibasa: सुरक्षाबलों ने एक बार फिर से नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम कर दी है. नक्सलियों के खिलाफ रविवार को चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान जिले के गोईलकेरा थानान्तर्गत इचाहातू से ईचागोड़ा जाने वाले जंगल से सुरक्षाबलों को एक आईईडी बरामद हुआ है. यह आईईडी सुरक्षाबलों को लक्षित करने के उद्देश्य से लगाया गया था. इससे पहले आईईडी चपेट में आने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी. बता दें कि भाकपा माओवादी संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु चमन, काडे,अजय महतो,सागेन अंगरिया अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में नक्सल गतिविधि को अंजाम देने के लिए घूमते रहते हैं. इसे लेकर बीते 11 जनवरी से ही सुरक्षाबलों द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें-शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-16-apr-2023-jharkhand-news-updates-jhhh/">शाम

की न्यूज डायरी।।16 APR।।झारखंड को बर्बाद कर रही राज्य सरकार-सुदेश।।कोल कारोबारी अभय सिंह गए जेल।।बिहारःजहरीली शराब से अबतक 26 की मौत।।अडानी भ्रष्टाचार के प्रतीक- राहुल।।प्रयागराज एनकाउंटरःविपक्ष आगबबूला।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही