Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घटना को अंजाम देने की साजिश का खुलासा, PLFI के पांच उग्रवादी गिरफ्तार, कई हथियार बरामद

Advertisement
Advertisement
Khunti:  लेवी लेने आये PLFI के पांच उग्रवादियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एसपी आशुतोष शेखर को मिली गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गई है. पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए कर्रा थाना क्षेत्र के विरदा नहर के पास से पांच पीएलएफआई उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार उग्रवादियों में मोहम्मद उमर, राहुल सिंह, कृष्णा पान इम्तियाज खान और एक नाबालिग शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से एक कार्बाइन, छह गोली, पीएलएफआई का रसीद समेत कई अन्य सामान बरामद किया है. इसे भी पढ़ें-सनकी">https://lagatar.in/the-freak-hit-the-head-with-a-hammer-hit-the-police-vehicle-too/">सनकी

ने सिर पर हथौड़े से वार किया, पुलिस वाहन पर भी प्रहार
[caption id="attachment_213421" align="aligncenter" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/2.jpg"

alt="" width="1280" height="960" /> गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से बरामद हथियार[/caption]

लेवी लेने जुटे थे सभी उग्रवादी

एसपी आशुतोष शेखर को गुप्त सूचना मिली थी कि पीएलएफआई संगठन के   कुछ उग्रवादी कर्रा थाना क्षेत्र के विरदा नहर के पास किसी घटना को अंजाम देने के लिए जुटे हैं. मिली सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया. जिसके बाद पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया. इन उग्रवादियों ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि ये लोग लेवी वसूलने के लिए एकत्रित हुए थे. इसे भी पढ़ें-शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-1st-january-stampede-in-vaishno-devi-temple-12-dead-money-in-farmers-account-landslides-in-haryana-12-vehicles-buried-cm-hemants-announcement-in-kharsawan-many-videos/">शाम

की न्यूज डायरी।।पहली जनवरी।।वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़,12 मरे।।किसानों के खातों में रकम।।हरियाणा में लैंडस्लाइड,12 गाड़ियां दबीं।। खरसावां में सीएम हेमंत की घोषणा।।बिहार के अलावा कई वीडियो।
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही