Search

 
 
 

कॉर्पोरेट घरानों के हवाले करने की साजिश हुई नाकाम : माकपा

 
Ranchi: माकपा का राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं. इन नतीजों ने अधिकांश एग्जिट पोल के प्रायोजित नतीजों की पोल खोल दी. झारखंड का चुनावी संघर्ष सांप्रदायिक नफरत की तुफानी हवाओं को मात देकर सद्भाव और एकता का दीपक जलता रहा. यह तूफान झारखंड की प्राकृतिक संपदा को कार्पोरेट घरानों के हवाले करने की साजिश थी जिसका रुख सुदूर जंगलों व पहाड़ो में रहने वाले मेहनतकशों और शहरों में रहने वाले जागरूक मतदाताओं ने मोड़ दिया और ये तूफानी हवाएं झारखंड के जंगलों में गुम हो गई. भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड की सत्ता हथियाने के लिए अपनी पुरी ताकत झोंक दी थी. चुनाव जीतने के लिए उनके सारे प्रयोग फेल हो गये. चुनाव प्रचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अमित शाह, आसाम, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और एक दर्जन से अधिक केंद्रीय मंत्रियों ने यहां डेरा डाल दिया था. आधा दर्जन से अधिक हेलीकाप्टर पिछले 15-20 दिनों से इन्हें लेकर उड़ रहे थे. लेकिन मतदान के दिन पोलिंग बुथों पर युवाओं और महिलाओं की लंबी कतार, शहरों की अपेक्षा ग्रामीण इलाकों में भारी मतदान इस बात की गारंटी थी कि राज्य में एक धर्मनिरपेक्ष सरकार का बनना तय है और नफरत के राजनीति की पराजय सुनिश्चित है. इसे भी पढ़ें -पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-will-go-to-bjp-headquarters-at-7-pm-will-brainstorm-on-maharashtra-jharkhand-elections/">पीएम

मोदी शाम सात बजे भाजपा मुख्यालय जायेंगे, महाराष्ट्र-झारखंड चुनाव पर मंथन करेंगे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही