Search

 
 
 

कैथलिक आदिवासी जैसे शब्द से गुमराह करने की साजिश : बाबूलाल

 
Ranchi :   नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि ईसाई धर्म में मतांतरण कर चुके कुछ लोग `कैथलिक आदिवासी` जैसे भ्रामक शब्दों का इस्तेमाल कर आदिवासी समाज को गुमराह करने की साजिश रच रहे हैं. पैसों और राजनीतिक स्वार्थ के लालच में मतांतरण कर ईसाई बन चुके ये लोग सिर्फ आरक्षण का अनुचित लाभ उठाने के लिए खुद को आदिवासी बता रहे हैं. आदिवासी समाज को मिटाने का षड्यंत्र कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा है कि कैथलिक समुदाय ये स्पष्ट सुन लें कि उन्हें अपने धर्म का पालन करने की पूरी स्वतंत्रता है. लेकिन यदि लोभ, लालच, भय और साजिश के तहत आदिवासी समाज को मिटाने का षड्यंत्र किया गया, तो इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. आदिवासी समाज चर्च के फरमानो से नहीं चलेगा, बल्कि यह अपनी दिशा सनातन आस्था और सरना स्थल, मांझी थान तथा जाहेर थान जैसे पारंपरिक श्रद्धा केंद्रों से तय करेगा. प्रशासन से आग्रह, कार्रवाई सुनिश्चित करें झारखंड में अब जल्द ही आदिवासी समाज को संगठित कर विदेशी साजिशों को नाकाम करने का आंदोलन प्रारंभ किया जायेगा, ताकि अपनी सांस्कृतिक पहचान और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की जा सके. साथ ही प्रशासन से भी अनुरोध है कि उक्त मामले का संज्ञान लेकर संवैधानिक और कानूनी प्रावधानों के तहत आवश्यक कारवाई सुनिश्चित करें.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही