Search

 
 
 

झारखंड में बार बार हो रही सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की साजिश, पिछले साल भर में 17 बार की गयी कोशिश

 
 Saurav Singh  Ranchi :  रांची जिले के नगड़ी में प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे जुलूस पर कल पत्थरबाजी कर राज्य का सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गयी. यह इस तरह की पहली घटना नहीं है,  इससे पहले भी कई बार झारखंड में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की साजिश रची गयी है. पिछले एक साल की बात की जाये तो झारखंड के अलग अलग जिलों में 17 बार सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने साजिश रची गयी. कई जगहों पर पुलिस की तत्परता से माहौल शांत कराया गया.

 जानें, कब कब सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने साजिश रची गयी

16 फरवरी 2024: रांची के नगड़ी में मूर्ति विसर्जन करने जा रहे जुलूस पर पथराव किया गया. जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गयी थी. 21 जनवरी 2024: धनबाद में भगवा झंडा लगाने को लेकर दो समूहों के बीच मारपीट और पत्थरबाजी की घटना हुई. 08 जनवरी 2024: रांची बरियातू में असामाजिक तत्वों ने देवी-देवताओं की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था, जिसके बाद लोग आक्रोशित हो गये थे.  17 नवंबर 2023: रांची के मांडर थाना क्षेत्र स्थित मुड़मा में असामाजिक तत्वों ने चार मंदिरों की प्रतिमा को खंडित कर दिया. प्रतिमा खंडित होने की वजह से ग्रामीण उग्र हो गये और सड़क जाम कर दी थी. 5 नवंबर 2023: बोकारो के ललपनिया थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के धार्मिक स्थल में देवी देवता की प्रतिमा विखंडित कर दी थी. इसे लेकर आक्रोशित लोगों ने ललपनिया गोमिया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया था. 04 नवंबर 2023: गढ़वा जिला के सदर थाना के बलिगढ़ गांव के धार्मिक स्थल में शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ की थी. जिससे लोग आक्रोशित हो गये थे. 30 सितंबर 2023: धनबाद के गोविंदपुर में कुछ युवकों ने धार्मिक स्थल परिसर में तोड़फोड़ कर मूर्तियों को खंडित किया. जिससे लोग आक्रोशित हो गये थे. 17 अगस्त 2023: धनबाद जिले में चल रही शांति समिति की बैठक के दौरान नारेबाजी और पत्थरबाजी की गयी थी. माहौल बिगड़ता देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था. 10 अप्रैल 2023: जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में एक धार्मिक झंडे के अपमान के बाद दो गुटों के बीच पथराव के बाद जमकर आगजनी की गयी थी. 15 अप्रैल 2023 : बोकारो के माराफारी थाना इलाके के कसियाटाड़ मैदान स्थित धार्मिक स्थल में असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की थी. 04 अप्रैल 2023: जुलूस के दौरान हजारीबाग के इंद्रपुरी चौक स्थित धार्मिक स्थल में तोड़फोड़, आपत्तिजनक नारा लगाने और पथराव करने का मामला सामने आया था. 03 अप्रैल 2023 : साहिबगंज में पटेल चौक के पास एक धार्मिक स्थल में कुछ उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की थी. 04 फरवरी 2023 : बोकारो में एक धार्मिक स्थल में चोरी की घटना सामने आयी. इतना ही नहीं चोरों ने धार्मिक स्थल में जमकर तोड़फोड़ भी की थी. 03 जनवरी 2023 : दुमका के शिकारीपाड़ा प्रखंड के ढाका गांव में स्थित धार्मिक स्थल पर असामाजिक तत्वों ने प्रतिबंधित वस्तु फेंक दी थी. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही