Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में बार-बार हो रही है सांप्रदायिक हिंसा फैलाने की साजिश

Advertisement
Advertisement
Ranchi: झारखंड में बार-बार सांप्रदायिक हिंसा फैलाने की साजिश हो रही है. असामाजिक तत्वो धार्मिक स्थलों से छेड़छाड़ कर माहौल बिगड़ने की कोशिश कर रहे हैं. कुछ ऐसे मामले भी सामने आए हैं जिसमें मानसिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के द्वारा धार्मिक स्थल में घुसकर मूर्तियों को खंडित करने की घटना को अंजाम दिया गया है.

जानें कब-कब हुई सांप्रदायिक हिंसा फैलाने की हुई साजिश

11 मार्च 2024: रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र के उमेडंडा में तीन धार्मिक स्थलों में मूर्तियों को खंडित कर दिया गया. 16 नवंबर 2023: रांची के मांडर थाना क्षेत्र के मुड़मा गांव में चार मंदिरों की प्रतिमाओं को खंडित किया गया था. इस घटना को सुखदेव उरांव नामक आरोपी ने शराब के नशे में अंजाम दिया था. सुखदेव मानसिक रूप से कमजोर बताया गया. 28 सितंबर 2022:  रांची के मेन रोड पर मल्लाह टोली में स्थित एक धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ की गई थी. इस मामले में पुलिस ने मानसिक रोगी को गिरफ्तार किया था. 16 फरवरी 2024: रांची के नगड़ी में मूर्ति विसर्जन करने जा रहे जुलूस पर पथराव किया गया. जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी. 21 जनवरी 2024: धनबाद में भगवा झंडा लगाने को लेकर दो समूहों के बीच मारपीट और पत्थरबाजी की घटना हुई थी. 08 जनवरी 2024: रांची के बरियातू में असामाजिक तत्वों ने देवी-देवताओं की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था. जिसके बाद लोग आक्रोशित हो गए थे. 5 नवंबर 2023: बोकारो के ललपनिया थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के धार्मिक स्थल पर देवी-देवताओं की प्रतिमा विखंडित कर दी थी. इसे लेकर आक्रोशित लोगों ने ललपनिया गोमिया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया था. 04 नवंबर 2023: गढ़वा जिला के सदर थाना के बलिगढ़ गांव के धार्मिक स्थल में शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ की थी. जिससे लोग आक्रोशित हो गये थे. 30 सितंबर 2023: धनबाद के गोविंदपुर में कुछ युवकों ने धार्मिक स्थल पर मूर्तियों को खंडित किया था. जिसके बाद लोग आक्रोशित हो गये थे. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही