Ranchi : झारखंड की मौजूदा हेमंत सोरेन सरकार को गिराने की साजिश रचने का मामला एसीबी के न्यायालय के समक्ष पहुंच चुका है. कोतवाली थाना में दर्ज हुई इस प्राथमिकी से जुड़े सारे दस्तावेज एसीबी के विशेष न्यायालय में ट्रांसफर कर दिये गये हैं. एसीबी कोर्ट के समक्ष यह मामला जाने के बाद आरोपियों और इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की मुश्किल बढ़ सकती है. 22 जुलाई को रांची के कोतवाली थाना में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. प्राथमिकी में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के साथ पीसीएस की भी दो धाराएं जोड़ी गयी थीं. फिलहाल यह मामला रांची सीजेएम की अदालत में चल रहा था, लेकिन अब इस मामले से जुड़े सारे दस्तावेज एसीबी की विशेष न्यायालय में ट्रांसफर कर दिये गये हैं. इसे भी पढ़ें- सीआईएसएफ">https://lagatar.in/miscreants-took-away-lakhs-of-copper-by-taking-cisf-jawans-hostage/123789/">सीआईएसएफ
जवानों को बंधक बनाकर लाखों का तांबा ले उड़े बदमाश
गिराने की साजिश मामलाः तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेगी पुलिस, कोर्ट में दिया आवेदन
जवानों को बंधक बनाकर लाखों का तांबा ले उड़े बदमाश
रांची पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में दिया है आवेदन
इससे पहले सरकार गिराने की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को रांची पुलिस रिमांड पर लेने के लिए आवेदन दे चुकी है. इसके लिए रांची सीजेएम कोर्ट में रांची पुलिस ने आवेदन दिया है. रांची पुलिस द्वारा दिये गये आवेदन में अभिषेक दुबे अमित सिंह और निवारण प्रसाद महतो तीनों अभियुक्तों को पूछताछ के लिए 3 दिनों की रिमांड दिये जाने की इजाजत मांगी गयी है. रांची पुलिस के आवेदन पर सुनवाई के बाद ही अदालत रिमांड दिये जाने पर कोई निर्णय लेगी. रिमांड मांगे जाने के पीछे उम्मीद यह जतायी जा रही है कि रांची पुलिस सरकार गिराने की साजिश रचने के अभियुक्तों से पूछताछ कर इस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और बिंदुओं पर गहनता से पूछताछ करेगी. इसे भी पढ़ें- सरकार">https://lagatar.in/conspiracy-case-to-topple-the-government-police-will-take-the-three-accused-on-remand-application-in-court/123769/">सरकारगिराने की साजिश मामलाः तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेगी पुलिस, कोर्ट में दिया आवेदन
Leave a Comment