Search

 
 
 

सिपाही और हवलदार को ASI रैंक में मिलेगी प्रोन्नति, पुलिस मुख्यालय ने सर्विस बुक तैयार रखने का दिया निर्देश

 
Ranchi: सिपाही और हवलदार को एएसआई रैंक में प्रोन्नति मिलेगी. इसे लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय ने एएसआई रैंक में प्रोन्नति पाने वाले पुलिसकर्मियों का सर्विस बुक तैयार रखने का निर्देश दिया है. डीआईजी कार्मिक ने जिले के एसएसपी,एसपी, सभी कमांडेंट और वाहिनी के प्रमुख को संबंधित पत्र लिखा है. लिखे पत्र में कहा गया है कि निकट भविष्य में सिपाही और हवलदार कोटि के पुलिसकर्मियों को एएसआई रैंक में प्रोन्नति दिया जाना है. जिसे लेकर मनोनयन की मांग पुलिस मुख्यालय के द्वारा किया जाना है. इसलिए प्रोन्नति पाने वाले पुलिसकर्मियों का सर्विस बुक तैयार रखा जाए. ताकि मनोनयन की मांग किए जाने पर सही समय पर सर्विस बुक उपलब्ध रहे और किसी प्रकार की त्रुटि नहीं रहे. इसे भी पढ़ें -फरवरी">https://lagatar.in/ranchi-municipal-corporation-has-saved-60-lakh-liters-of-ground-water-since-february/">फरवरी

से अब तक रांची नगर निगम ने बचाये 60 लाख लीटर ग्राउंड वाटर

प्रमोशन तो मिल रहा, लेकिन उस स्थान पर नहीं हो रही बहाली

झारखंड पुलिस इन दिनों पुलिसकर्मियों की कमी से जूझ रही है. सैकड़ों स्वीकृत पद खाली हैं. पुलिसकर्मियों को प्रमोशन तो मिल रहा, लेकिन इन पदों पर बहाली नहीं हो पा रही है. राज्य में हवलदार और सिपाही स्तर तक के पुलिसकर्मियों की भारी कमी हो गयी है. वर्तमान में हालात यह है कि हवलदार रैंक के पुलिसकर्मियों के कुल 7751 पद स्वीकृत हैं. लेकिन वर्तमान में 4620 पुलिसकर्मी कार्यरत हैं, वहीं सिपाही रैंक के पुलिसकर्मियों के कुल 32021 पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में 25554 पुलिसकर्मी कार्यरत हैं. इसे भी पढ़ें -बाघमारा">https://lagatar.in/today-saryu-will-enter-the-tigers-den-of-baghmara-and-challenge-him/">बाघमारा

के टाइगर के मांद में घुस आज सरयू देंगे चुनौती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही