Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची पुलिस लाइन से सिपाही लापता, नहीं मिला कोई सुराग

Ranchi : रांची न्यू पुलिस लाइन में पोस्टेड सिपाही प्रकाश कुमार सिंह डेढ़ महीने से लापता है. सिपाही का अबतक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. सिपाही प्रकाश कुमार सिंह बीते नौ मार्च से लापता है. वह मूल रूप से छपरा जिले के चैनपुर का रहने वाला है. परिजनों और रांची पुलिस के द्वारा उसकी काफी खोजबीन की गयी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया है.

इससे पहले भी दो बार हुआ था लापता

सिपाही जयप्रकाश कुमार सिंह के परिजनों ने बताया कि प्रकाश इससे पहले भी दो बार लापता हो चुका था. लेकिन उसे दो से तीन दिनों में खोज लिया गया था. उसकी मानसिक स्थिति थोड़ी ठीक नहीं है. इसको लेकर उसका इलाज भी चल रहा है. इसी दौरान बीते नौ मार्च को वह लापता हो गया. उसका कोई अता-पता नहीं चल पाया है.
इसे भी पढ़ें – मंत्री">https://lagatar.in/complaint-to-ranchi-police-regarding-obscene-video-related-to-minister-banna-gupta/">मंत्री

बन्ना गुप्ता से जुड़े वायरल हुए अश्लील वीडियो को लेकर रांची पुलिस से शिकायत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही