Search

 
 
 

औरंगाबाद: ड्यूटी पर तैनात सिपाही को ट्रैक्टर ने कुचला

 
Aurangabad: अवैध रूप से बालू ले जा रहे एक ट्रैक्टर ने एक पुलिस कांस्टेबल को कुचल दिया. इससे उसकी मौत हो गयी. घटना जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के मुसेपुर खैरा गांव की रविवार की सुबह चार बजे की है. मृतक आरक्षी का नाम दीपक कुमार सिंह (29) है. पुलिस ने बताया कि दीपक इलाके में अवैध बालू खनन की जांच के लिए ड्यूटी पर तैनात थे. तभी यह घटना हुई. भोजपुर जिला निवासी उक्त आरक्षी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. एसपी स्वप्ना गौतम मेश्राम ने कहा कि दीपक इलाके में अवैध बालू खनन की जांच करने के लिए तैनात थे. ड्यूटी के दौरान जब उन्होंने ट्रैक्टर के चालक को गाड़ी रोकने के लिए कहा तो वह भागने लगा. पीछा करने पर चालक सिपाही को कुचलते हुए ट्रैक्टर मौके पर ही छोड़कर भाग निकला. जिससे आरक्षी की मौत हो गई.
इसे भी पढ़ें - धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-3-tractors-and-one-highway-loaded-with-illegal-sand-seized/">धनबाद

 : अवैध बालू लदे 3 ट्रैक्टर व एक हाइवा जब्त 

ट्रैक्टर मालिक धर्मेंद्र यादव गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है. उसके मालिक धर्मेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने चालक की भी पहचान कर ली है. उसे पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है. एसपी ने कहा कि चालक को गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया है. घटना में शामिल सभी लोगों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा. बता दें कि बिहार में बालू माफिया इसी तरह पहले भी घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं. इससे पहले नवंबर, 2023 में जमुई जिले में अवैध रूप से खनन कर बालू ले जा रहे एक ट्रैक्टर ने एक पुलिस उपनिरीक्षक को कुचल दिया था. जिससे उसकी मौत हो गई थी. जबकि एक होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया था.
इसे भी पढ़ें - बांका:">https://lagatar.in/murder-of-an-elderly-couple-sleeping-in-their-house-with-an-axe/">बांका:

घर में सो रहे बुजुर्ग दंपति की कुल्हाड़ी से हत्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही