Search

CPI ने मनाया संविधान दिवस, अधिकारों पर हुई चर्चा

Ranchi: सीपीआई के राज्य कार्यालय में मंगलवार को संविधान दिवस के अवसर पर संविधान का प्रस्तावना का पाठ किया गया और संविधान में प्रदत अधिकारों पर परिचर्चा की गई, परिचर्चा में अपनी बात रखते हुए राज्य सचिव महेन्द्र पाठक ने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए हमें कृतसंकल्पित होकर आवाज उठाना होगा लड़ना होगा. हाइकोर्ट के अधिवक्ता कलाम रसीदी ने कहा कि जनतांत्रिक मूल्यों को मजबूती प्रदान करता है संविधान. संतोष रजक ने कहा कि संविधान हमे समान कार्य के लिए समान वेतन का अधिकार देता है. रांची जिला सचिव सह राज्य कार्यकारणी सदस्य अजय सिंह ने कहा कि देश में संविधान बचाने की लडाई चल रही है, संविधान की किताब लेकर घुमा जा रहा है. झारखंड में जनता ने संविधान बचाने के लिए जनादेश दिया है, इसलिए झारखंड सरकार सभी सरकारी स्कूल कॉलेजों में प्रस्तावना का पाठ होना अनिवार्य करें और नवनिर्मित विधानसभा में डॉ भीमराव अंबेडकर और संविधान प्रारूप कमेटी के सदस्य जयपाल सिंह मुंडा की आदमकद प्रतिमा तत्काल प्रभाव से परिसर में स्थापित करें. मौके पर किरण कुमारी, आरती देवी, मौलाना मुफ्ती अब्दुल अजहर कासमी, मनोज ठाकुर, श्यामल, संतोष रवि, सुषमा देवी, राजेंद्र रविदा, प्रमोद कुमार सिंह, पंकज सिंह, तालों गांगुली, घोष दा, स्वप्न दा, संजीत कुमार, नागो चौधर आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - संविधान">https://lagatar.in/on-completion-of-75-years-of-implementation-of-the-constitution-the-president-addressed-the-parliament-said-the-constitution-is-the-cornerstone-of-our-democratic-values/">संविधान

लागू होने के 75 साल पूरे, राष्ट्रपति ने संसद को संबोधित किया, कहा, संविधान हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों की आधारशिला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp