Search

 
 
 

संविधान दिवस : राहुल-प्रियंका ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी, बोले अखिलेश, यह भाजपा का राजनीतिक दोहरापन है

 
 NewDelhi :  संविधान दिवस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. प्रियंका ने लिखा हमारा संविधान ही करोड़ों भारतीयों का सुरक्षा कवच है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, आप सभी को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. हमारे संविधान की मूल भावना यह है कि न्याय और अधिकार सभी के लिए एक समान होने चाहिए. सभी को स्वाभिमान के साथ जीने का अवसर मिलना चाहिए. संविधान समाज के सबसे गरीब और कमजोर वर्गों की रक्षा के लिए एक शक्तिशाली औजार है. यह जितना मजबूत होगा, हमारा देश उतना ही ताकतवर होगा.

प्रियंका ने संविधान निर्माताओं के योगदान को याद किया

आज के दिन संविधान के सोच की हिफाजत करने वाले सेनानियों, शहीदों और संविधान सभा के प्रत्येक सदस्य को नमन करते हुए मैं इसकी रक्षा करने के अपने संकल्प को दोहराता हूं. वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने संविधान निर्माताओं के योगदान को याद किया है. उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा, आज हमारे संविधान के लागू होने का 75वां साल शुरू हो रहा है. हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों ने मिलकर एक ऐसे संविधान का निर्माण किया, जिसने करोड़ों भारतीयों के लिए स्वतंत्रता, समानता, बंधुता और न्याय सुनिश्चित किया.

हमारा संविधान ही करोड़ों भारतीयों का सुरक्षा कवच है

हमारा संविधान ही करोड़ों भारतीयों का सुरक्षा कवच है, जो उन्हें हर तरह के अधिकार देता है. सभी देशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं. महान पूर्वजों, शहीदों, क्रांतिकारियों और संविधान सभा के प्रत्येक सदस्य को नमन. उनकी अ​थक मेहनत और कुर्बानियों से मिला यह लोकतंत्र और संविधान हमारा गौरव है. आइए संकल्प लें कि हम हर हाल में इसकी रक्षा करेंगे.

खड़गे की नागरिकों से संविधान के मूल्यों की रक्षा करने की अपील

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को नागरिकों से संविधान के मूल्यों की रक्षा करने की अपील करते हुए संविधान की 75वीं वर्षगांठ की बधाई दी. संविधान दिवस भारत के संविधान को अपनाने के उपलक्ष्य में 26 नवंबर को प्रतिवर्ष मनाया जाता है . इस दिन 1949 में भारत की संविधान सभा ने संविधान को अपनाया था, जो 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ.

 अखिलेश यादव ने कहा, संविधान ही संजीवनी है

संविधान लागू होने की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान ही संजीवनी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तंज कसते हुए लिखा, संविधान को मानना और उसके दिखाए रास्ते पर चलना ही सबसे बड़ा उत्सव है. ये हर दिन सच्चे मन से निभाने वाला फर्ज है, कोई दिखावटी सालाना जलसा नहीं. कहा कि एक तरफ भाजपा संविधान को ताक पर रखकर मनमानी करना चाहती है, तो दूसरी तरफ दिखावा करना चाहती है. भाजपा का ये राजनीतिक दोहरापन देश और देशवासियों के लिए घातक है.

संविधान का हर दिन तिरस्कार-अपमान हो रहा है

जब संविधान के मान-सम्मान और उसे व्यवहार में लाने के संबंध में हालात बद से बदतर हो रहे हैं, संविधान का हर दिन तिरस्कार-अपमान हो रहा है, ऐसे में उत्सव मनाना हमारे सिद्धांतों के खिलाफ है. उत्सव में ढोंग नहीं होना चाहिए.  इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर अपने संदेश में कहा,"भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं. संविधान दिवस भारत के संविधान को अपनाने के उपलक्ष्य में 26 नवंबर को प्रतिवर्ष मनाया जाता है . इस दिन 1949 में भारत की संविधान सभा ने संविधान को अपनाया था, जो 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही