Search

 
 
 

संविधान गौरव अभियानः भाजपा करेगी सभी जिलों में गोष्ठी

 
Ranchi: प्रदेश भाजपा द्वारा 15 से 25 जनवरी तक संविधान गौरव अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत विभिन्न जिलों में गोष्ठियों का भी आयोजन किया जा रहा. 19 जनवरी से 24 जनवरी तक विभिन्न जिलों में गोष्ठियां आयोजित की गई हैं. जिसे केंद्रीय मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रदेश के नेता संबोधित करेंगे. इसी क्रम में 20 जनवरी को दुमका में केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, हजारीबाग में केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, लातेहार में विधायक नवीन जायसवाल, रामगढ़ में पूर्व विधायक अनंत ओझा और जामताड़ा में पूर्व विधायक नारायण दास ने गोष्ठी को संबोधित किया.

ऐसा है कार्यक्रम

• 21 जनवरी को धनबाद ग्रामीण जिला के निरसा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी और लोहरदगा में पूर्व विधायक किशुन दास और अमरदीप यादव संबोधित करेंगे. • 22 जनवरी को रांची ग्रामीण जिला की गोष्ठी नामकुम में होगी. जिसमे प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद मुख्य वक्ता होंगे. गुमला जिला की गोष्ठी को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, सिमडेगा में नीलकंठ सिंह मुंडा, चतरा में डॉ नीरा यादव, पूर्वी सिंहभूम घाटशिला में शशांक राज मुख्य वक्ता होंगे. • 23 जनवरी को देवघर जिला की गोष्ठी को प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी संबोधित करेंगे. जबकि केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान धनबाद महानगर जिला की गोष्ठी को झरिया में, पलामू में विधायक सीपी सिंह, सरायकेला खरसावां में मनोज कुमार सिंह संबोधित करेंगे. • 24 जनवरी को केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी बोकारो में,पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरुप्रकाश पासवान रांची महानगर, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास चाईबासा, खूंटी में समीर उरांव, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय जमशेदपुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद गोड्डा में, पूर्व विधायक बिरची नारायण साहेबगंज में और विधायक राज सिन्हा पाकुड़ में कोडरमा में विधायक डॉ मंजू कुमारी गोष्ठी को संबोधित करेंगे. इसे भी पढ़ें – सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-stays-ranchi-civil-court-proceedings-against-rahul-gandhi/">सुप्रीम

कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट की कार्यवाही पर लगाई रोक
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">

style="color: #ff0000;">
https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q


Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही