Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बागबेड़ा बड़ौदा घाट पुल का निर्माण फिर लटका, ईई ने रिवाइज्ड इस्टीमेट स्वीकृति के लिए विभाग को भेजा

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र की कई सड़कों एवं पुल-पुलिया के निर्माण की स्वीकृति मिल जाने के बाद भी उसका निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर शुक्रवार को सांसद के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि संजीव कुमार पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता रामविलास साहू से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने पथ निर्माण विभाग से जिले की विभिन्न सड़कों के बारे में अद्यतन स्थिति की जानकारी ली. सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि बागबेड़ा बड़ौदा घाट पर पुल का निर्माण, कदमा शास्त्रीनगर होते हुए भाटिया पार्क पथ निर्माण की वर्तमान स्थिति एवं बड़ा बाजार से बांदवान सड़क मरम्मतीकरण के संबंध में जानकारी ली गई. कार्यपालक अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया कि बागबेड़ा बड़ौदा घाट का पुल का निर्माण के लिए पुनरीक्षित प्राक्कलन स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है और जल्द ही यह काम प्रारंभ होगा. उसी प्रकार कदमा शास्त्री नगर पथ के संबंध में बताया गया कि यह कार्य लंबे समय से रुका हुआ है. जिसे जल्द प्रारंभ किया जाएगा. इसके अतिरिक्त काटिन-बांदवान सड़क की बरसात समाप्त होते ही पुनः काम शुरू कर दिया जाएगा.

स्टेशन चाईबासा बस स्टेशन की खराब सड़क की कल से होगी मरम्मत

सांसद प्रतिनिधि ने कार्यपालक अभियंता से मुलाकात के दौरान टाटानगर स्टेशन आउट गेट से सटे चाईबासा स्टैंड के पास सड़क पर बने हुए गड्ढों को दुर्गा पूजा के मद्देनजर अविलंब मरम्मत की मांग की. जिस पर कार्यपालक अभियंता ने तत्काल अपनी सहमति दी और कहा कि 1 से 2 दिन के अंदर उन गड्ढों को भरकर सड़क को दुरुस्त कर दिया जाएगा. प्रतिनिधिमंडल में किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपू सिंह, जिला मिडिया प्रभारी पप्पू सिंह शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही