Dubai : संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) में रह रहे हिंदू समुदाय (Hindu Community) के लिए एक अच्छी खबर आयी है. खबर यह कि यूएई (UAE) के दुबई शहर में बनाया जा रहा भव्य हिंदू मंदिर बनकर लगभग तैयार हो चुका है. वहां रह रहे हिंदू समुदाय का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. जानकारी के अनुसार इस मंदिर को हिंदुओं के प्रमुख त्योहार दशहरा के अवसर पर आगामी 5 अक्टूबर को आधिकारिक तौर पर जनता के लिए खोल दिया जायेगा. यह जानकारी सिंधु गुरु दरबार मंदिर के ट्रस्टी राजू श्रॉफ ने खलीज टाइम्स (Khaleej Times) से बातचीत के क्रम में दी.
छोड़ो आंदोलन की 80 वीं बरसी पर सात सितंबर से कन्याकुमारी से कश्मीर तक कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा
के बाद पश्चिम बंगाल को राज्यपाल नहीं चाहिए, ममता के मंत्री ने कहा, चीफ जस्टिस को राज्यपाल की जिम्मेदारियां सौंप दी जाये
इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/bharat-jodo-yatra-of-congress-from-kanyakumari-to-kashmir-from-september-7-on-the-80th-anniversary-of-quit-india-movement/">भारतExclusive first look at interiors of a new Hindu temple 🛕 in Jebel Ali, Dubai 🇦🇪. Doors will open to public on 5 October 2022. pic.twitter.com/IWqgOLoiOS
">https://t.co/IWqgOLoiOS">pic.twitter.com/IWqgOLoiOS
— حسن سجواني 🇦🇪 Hassan Sajwani (@HSajwanization) August">https://twitter.com/HSajwanization/status/1556652359522074625?ref_src=twsrc%5Etfw">August
8, 2022
छोड़ो आंदोलन की 80 वीं बरसी पर सात सितंबर से कन्याकुमारी से कश्मीर तक कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा
मंदिर में 16 देवी-देवताएं की तस्वीरें एवं मूर्तियां हैं
जानकारी के अनुसार यह भव्य हिंदू मंदिर दुबई शहर के कॉरिडोर ऑफ टॉलरेंस में स्थित है. मंदिर में 16 देवी-देवताएं की तस्वीरें एवं मूर्तियां रखीं गयी है. मंदिर में एक ज्ञान कक्ष सहित एक कम्युनिटी हॉल का निर्माण भी किया गया है जहां पर श्रद्धालु पूजा-पाठ कर सकेंगे. मंदिर में 1000 1200 श्रद्धालुओं की क्षमता है. मंदिर से जुड़ी तस्वीरों में इसके अंदरूनी हिस्सों को देखा जा सकता है. बताया जा रहा है कि मंदिर के उद्घाटन समारोह में संयुक्त अरब अमीरात सरकार के अधिकारी समेत कई अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगें. सूत्रों के अनुसार मंदिर के उद्घाटन समारोह के दौरान पूजा-पाठ का आयोजन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : धनखड़">https://lagatar.in/after-dhankhar-west-bengal-does-not-want-a-governor-mamatas-minister-said-chief-justice-should-be-given-the-responsibilities-of-the-governor/">धनखड़के बाद पश्चिम बंगाल को राज्यपाल नहीं चाहिए, ममता के मंत्री ने कहा, चीफ जस्टिस को राज्यपाल की जिम्मेदारियां सौंप दी जाये
Leave a Comment