Search

 
 
 

दीपावली बाद शुरू हो सकता है हरमू रोड फ्लाईओवर का निर्माण

 
सीएम सह विभागीय मंत्री हेमंत सोरेन ने दी स्वीकृति कैबिनेट में पास होने के बाद निकाल दिया जाएगा टेंडर प्रोजेक्ट भवन और विधानसभा के लिए तैयार किया जाएगा वैकल्पिक मार्ग Kaushal Anand Ranchi : हरमू रोड एलिवेटेड फोर लेन फ्लाईओवर की डीपीआर को मुख्यमंत्री सह विभागीय मंत्री हेमंत सोरेन ने स्वीकृति दे दी है. इसका निर्माण दीपावली बाद शुरू होने की संभावना है. इसे जल्द ही कैबिनेट की बैठक में स्वीकृति के लिए लाया जाएगा. कैबिनेट की स्वीकृति मिलने के बाद इसका टेंडर निकाला जाएगा.

वैकल्पिक मार्ग तैयार करना होगा

बता दें कि हरमू बाईपास रोड राजपथ भी है. इसी सड़क से वीवीआईपी मूवमेंट होता है. यहां से वे विधानसभा, प्रोजेक्ट भवन और हाईकोर्ट जाते हैं. इसलिए सारे वैकल्पिक मार्ग तैयार करने के बाद ही इसका निर्माण शुरू किया जाएगा. उम्मीद की जा रही है कि अगले तीन से चार माह में रातू रोड एलिवेटेड रोड के नीचे के सभी पिलर का काम पूरा हो जाएगा. संभावना है कि इसके बाद प्रोजेक्ट भवन और विधानसभा जाने के रातू रोड के नीचे की सड़क को चुना जाएगा जो आईटीआई के पास हेहल होकर भाजपा कार्यालय के पीछे निकलती है.

योजना की खास बातें

  •  योजना की अनुमानित लागत 411 करोड़ रुपये
  • फ्लाईओवर की कुल लंबाई 3.5 किमी
  • कांके रोड स्थित जज कॉलानी से हरमू सहजानंद चौक तक बनेगा फ्लाईओवर
  •  सूचना भवन चौराहे के पास से फ्लाईओवर चढ़ेगा जो रातू रोड चौक, शनि मंदिर, गाड़ीखाना चौक, किशोरगंज चौक, भारत माता चौक होते हुए सहजानंद चौक पर जाकर उतरेगा.
  • सहजानंद चौक के पास एक रैंप बनाया जाएगा ताकि कडरू मार्ग से आने वाले वाहन फ्लाईओवर पर चढ़ सकें.
  •  दूसरा रैंप गौशाला चौक के निकट बनाया जाएगा ताकि रातू रोड और पहाड़ी मंदिर से आने वाले वाहन फ्लाईओवर पर चढ़ सकें.
  • रातू रोड चौक चूंकि हरमू रोड फ्लाईओवर और रातू रोड एलिवेटेड सड़क का जंक्शन होगा, इसलिए रातू रोड चौक में हरमू फ्लाईओवर रातू रोड एलिवेटेड सड़क से 14 मीटर ऊंचा होगा.
  •  जमीन अधिग्रहण की जरूरत न के बराबर होगी, कुछ स्थानों पर रैंप निर्माण के लिए बहुत थोड़े स्तर पर जमीन की जरूरत पड़ेगी.

जल्द ही कैबिनेट से भी मंजूरी

विभागीय मंत्री सह मुख्यमंत्री की सहमति मिल चुकी है. इसके लिए जल्द ही कैबिनेट से भी मंजूरी मिल जाएगी. इसके बाद टेंडर निकाला जाएगा. दो से तीन माह में इसका काम शुरू हो सकता है. हरमू रोड राजपथ को देखते हुए वैकल्पिक मार्ग तैयार किया जाएगा ताकि वीवीआईपी मूवमेंट में दिक्कत न हो.

-सुनील कुमार, सचिव, आरसीडी

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही