Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कडरू में नया होली ट्रिनिटी चर्च बनाने का काम शुरू

Ranchi : कडरू में लगभग दो करोड़ की लागत से नया होली ट्रिनिटी चर्च बनाने का काम शुरू हो गया है. चर्च के सचिव प्रवीण तिर्की ने बताया कि 31 साल पुराने चर्च को तोड़ कर नया चर्च बनाया जा रहा है. इसका विस्तार कर साउथ चर्च के समान बनाया जा रहा है. इसकी ऊंचाई 40 फीट, लंबाई 65 फीट और चौड़ाई 35 फीट रहेगी. इसमें 900 मसीही लोग एक साथ परमेश्वर की विनती कर सकेंगे. पहले 250 लोग ही एकसाथ यीशु मसीह की आराधना कर पाते थे. चर्च का इंटीरियर ऐसा होगा, जिससे हर श्रद्धालु को वेदी अच्छी तरह से दिखाई देगा. चर्च में दो टावर होंगे और बाहरी दीवारों को सपोर्ट देने के भी इंतजाम होंगे. चर्च के अंदर दो फ्लोर होंगे. खिड़कियों को इस तरह से डिजाइन किया जाएगा, ताकि अंदर प्रकाश पहुंचे. दक्षिण भारत के चर्चों की तरह इसका डिजाइन किया गया है. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/jdu-in-search-of-political-land-in-jharkhand/">झारखंड

में सियासी जमीन की तलाश में जदयू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही