Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची समाहरणालय परिसर में दिव्यांगजनों के लिए रैंप बनाने का काम अबतक अधूरा

Ranchi : राजधानी में अहम सरकारी कार्यालयों समेत कई सार्वजनिक जगहों पर दिव्यांगजनों के लिए लिए जरूरी सुविधाओं का अभाव है. रांची समाहरणालय परिसर में यही हाल है. यहां दिव्यांगजनों के लिए रैंप बनाने का काम अबतक अधूरा पड़ा है. कब तक निर्माण कार्य पूरा होगा, इसका कोई पता नहीं है. ऐसी स्थिति में इस अहम सरकारी ऑफिस में काम से आने वाले दिव्यांगों को परेशानी को सामना करना पड़ता है.

डीसी ऑफिस गेट के सामने रैंप के बीच में ही दो गड्ढे हैं

रांची समाहरणालय में डीसी, एसएसपी, एसडीओ, डीटीओ समेत कई बड़े अधिकारियों के ऑफिस हैं. यहां पर एसएसपी और एसडीओ जिस बिल्डिंग में बैठते हैं, वहां पर रैंप का निर्माण पूरा हो चुका है. लेकिन डीसी ऑफिस जाने वाले गेट के पास रैंप का निर्माण अब तक अधूरा पड़ा है. रैंप के बीच में दो गड्ढे हैं. दिव्यांग लोगों को सीढ़ियों से चढ़कर अधिकारियों के पास जाना होता है, जो उनके लिए कष्टकर है. इसे भी पढ़ें – हौसले">https://lagatar.in/bravely-won-the-battle-of-life-17-year-old-youth-forced-the-bear-to-run-away/">हौसले

से जीती जिंदगी की जंग, 17 साल के युवक ने भालू को भागने पर कर दिया मजबूर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही