Search

 
 
 

रैम्प बनने से सरना स्थल तक पहुंचना कठिन हो जायेगा : आदिवासी समाज

 
 Ranchi :  सिरम टोली सरना स्थल के पास बनाये जा रहे फ्लाईओवर रैम्प पर काम शुरू करने को  लेकर आदिवासी समाज में आक्रोश फैल गया है. आदिवासी समाज ने आज केंद्रीय सरना स्थल परिसर में बैठक आयोजित की. आदिवासी समाज ने आरोप लगाया कि यह रैम्प उनकी आस्था और सांस्कृतिक केंद्र पर सीधा हमला है. हर वर्ष लाखों की संख्या में सरना समाज के लोग सरहुल पर्व पर केंद्रीय सरना स्थल पहुंचते हैं. रैम्प बनने से केंद्रीय सरना स्थल तक पहुंचना कठिन हो जायेगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/04/Ranchi-11.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इस संबंध में रांची के विधायक सीपी सिंह ने कहा कि सिरम टोली रैम्प का पिलर जयपाल सिंह मुंडा चौक की ओर आगे बढ़ाया जाना चाहिए. कहा कि आदिवासी समाज जल, जंगल और जमीन का रक्षक है. आज उनकी आस्था के साथ खिलवाड़ हो रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि अबुआ सरकार आज सत्ता में है तो उसके पीछे आदिवासी समाज की बड़ी भूमिका है. यदि यही समाज एकजुट हो जाये, तो सरकार को सत्ता से दूर करना कोई मुश्किल काम नहीं हैं. बता दें कि स्थिति तब और गंभीर हो गयी जब रैम्प का निर्माण शुरू कराने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया. इतना ही नहीं, मीडिया को भी सरना स्थल के पास जाने से रोक दिया गया, जिससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गये हैं. शांतिपूर्ण विरोध कर रहे समाज के नेताओं राहुल तिर्की, संगीता कच्छप और विजय उरांव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था, हालांकि इसके बाद सभी को छोड़ दिया गया. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/there-will-be-heavy-rain-again-in-jharkhand-the-weather-will-be-cool/">झारखंड

में फिर होगी झमाझम बारिश, मौसम होगा कूल-कूल
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही