Search

 
 
 

जल्द शुरू होगा रांची ISBT का निर्माण, जुडको ने 9 जनवरी को बुलायी है प्री-बिड मीटिंग

 
Ranchi : रांची में इंटर स्टेट बस टर्मिनल (आईएसबीटी) निर्माण का काम जल्द शुरू होने वाला है. झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एजेंसी (जुडको) ने इसके लिए टेंडर निकाल दिया है. कांके अंचल के दुबलिया में बनने वाले आईएसबीटी में बिल्डिंग वर्क के लिए 30 जनवरी 2023 तक टेंडर मांगा गया है. टेंडर वैल्यू 3.18 करोड़ का रुपए का है. जुडको ने इसे लेकर 9 जनवरी को प्री-बिड मीटिंग बुलाई है. पीपीपी मोड पर आईएसबीटी का निर्माण किया जाएगा. 38 एकड़ जमीन पर आईएसबीटी का निर्माण होगा. यहां से हर दिन 500 से ज्यादा बसें चलेंगी. एप्रोच रोड का निर्माण कर आईएसबीटी को रिंग रोड से भी जोड़ा जाएगा. यहां एक बार में 170 बसें खड़ी करने की व्यवस्था होगी. 350 यात्रियों के लिए वेटिंग प्लेटफॉर्म भी बनेगा. छात्रावास, पुरुष एवं महिला शौचालय, स्नानागार एवं चालकों एवं सह चालकों के लिए फुड कोर्ट सहित अन्य सुविधाओं का भी निर्माण किया जायेगा.

शहर के बस स्टैंडों में कम होगा वाहनों का दवाब

आईएसबीटी का निर्माण पूरा हो जाने के बाद अलग-अलग शहरों से आने वाली बड़ी-बड़ी बसें यहां ठहरेंगी. शहरी क्षेत्र के बाहर ही बसों का ठहराव होने से शहर के अंदर लगने वाले जाम की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी . इसके साथ ही डीजल इंजन वाले वाहनों से निकलने वाले जहरीले धुएं से भी आम लोगों को निजात मिल पाएगी . फिलहाल रांची में कांटा टोली बस स्टैंड, स्टेशन रोड स्थित सरकारी बस डिपो, चांदनी चौक और आईटीआई बस स्टैंड के अलावा कुछ और जगहों से भी बसों का परिचालन किया जा रहा है. नए टर्मिनल के बनने से रांची के इन बस टर्मिनलों पर वाहनों का दबाव कम होगा. इन बस स्टैंड के शहर के बीचोबीच होने के कारण हर रोज जाम लगता है. आईएसबीटी बनने के बाद यह समस्या काफी हद तक कम होगी . इसे भी पढ़ें – खादी">https://lagatar.in/khadi-mela-concludes-governor-attends-closing-ceremony/">खादी

मेला संपन्न, समापन समारोह में शामिल हुए राज्यपाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही