Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांटाटोली चौक के पास सर्विस लेन का निर्माण पूरा

Ranchi : कांटाटोली फ्लाईओवर के किनारे शांति नगर से बहूबाजार तक दोनों तरफ के सर्विस लेन का निर्माण किया जा रहा है. बुधवार को जुडको के महाप्रबंधक और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में मंगल टावर के आसपास सर्विस लेन का निर्माण पूरा किया गया. दोनों तरफ सर्विस लेन के निर्माण के बाद बीच सड़क पर चल रहे वर्तमान यातायात को रोक कर सर्विस रोड से यातायात खोला जायेगा. इसके बाद बीच सड़क पर पियर पर कैप लगाने एवं अन्य तकनीकी काम शुरू होगा. फ्लाईओवर निर्माण के लिए कुल 43 पिलर खड़े करने हैं. इनमें से अबतक 38 का निर्माण पूरा हो चुका है. इनमें से 15 की कैपिंग भी हो चुकी है. इसे भी पढ़ें – इस्तीफा">https://lagatar.in/banna-should-resign-and-face-the-investigation-pratul-shahdev/">इस्तीफा

देकर जांच का सामना करें बन्ना : प्रतुल शाहदेव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही