Search

ब्याज माफी योजना का लाभ लें उपभोक्ता: अरूण दुबे

Latehar: जिला 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्नवयन समिति के उपाध्यक्ष अरूण कुमार दुबे ने सरकार के द्वारा बिजली बिल में चलायी जा रही ब्याज माफी योजना का लाभ उठाने की अपील की. वो शनिवार को बिजली विभाग परिसर में आयोजित ऊर्जा मेला को संबोधित कर रहे थे. उन्होने कहा कि यह एक सुनहरा अवसर है. जिनका बिल अधिक हो गया है या फिर जिन उपभोक्ताओ का बिजली कनेक्शन बकाया रहने के कारण कट गया है वे अपना बकाया बिजली का भुगतान कर अपना कनेक्शन फिर से करा सकते हैं. इचाक पंचायत समिति सदस्य कौशल कुमार रवि ने भी सरकार के इस पहल की सराहना की और इसका लाभ लेने की अपील की.कार्यक्रम मे विद्युत कार्यपालक अभियंता मो शमशाद आलम ने सरकार के द्वारा चलायी जा रही ब्याज माफी योजना की जानकारी दी. उन्होने कहा कि उर्जा मेला में बिजली से संबंधित तमाम समस्याओं को सुना जा रहा है और उसका सामाधान किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-public-relations-campaign-discussed-in-the-meeting-of-the-bjp-district-working-committee/">जामताड़ा

: भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में जनसंपर्क अभियान पर हुई चर्चा

ऊर्जा मेला में 17 आवेदन प्राप्त हुए

कनीय विद्युत अभियंता अंकित कुमार ने बताया कि उर्जा मेला में बिजली समस्या से संबंधित कुल 17 आवेदन प्राप्त हुए. कुल 88,989 रूपये ब्याज माफी की गयी और कुल 1,80,730 रूपये राजस्व का संग्रहण किया गया. उन्होंने उपभोक्ताओं को बताया कि सरकार के द्वारा एक सौ यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है. इसका लाभ लेने के लिए वैद्य बिजली कनेक्शन व मीटर होना आवश्यक है. उन्होने चोरी कर बिजली नहीं जलाने की अपील की. कहा कि बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने पर सर्टिफिकेट केस व कुर्की जब्त की भी कार्रवाई की जा सकती है. मौके पर ब्याज माफी योजना का लाभ लेने वाले उपभोक्ताओ के बीच एलइडी बल्ब का वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें :बालूमाथ">https://lagatar.in/balumath-two-arrested-for-smuggling-illegal-coal-went-to-jail/">बालूमाथ

: अवैध कोयला तस्करी करने के आरोप में दो गिरफ्तार, गये जेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//