: सड़क निर्माण कार्य में जुटे मजदूरों पर पलटी ट्रक, 4 लोगों की मौत)
4.52 अरब डॉलर घटकर 496.07 अरब डॉलर रह गया एफसीए
रिपोर्टिंग वीक में फॉरेन करेंसी एसेट्स (एफसीए) में भी गिरावट देखने को मिली है. एफसीए 4.52 अरब डॉलर घटकर 496.07 अरब डॉलर रह गया. इससे पहले 10 फरवरी को खत्म हुए सप्ताह में फॉरेन करेंसी एसेट्स 7.11 अरब डॉलर घटकर 500.59 अरब डॉलर पर रह गया था. मालूम हो कि विदेशी मुद्रा भंडार में फॉरेन करेंसी एसेट्स का अहम हिस्सा होता है. इसके बढ़ने और घटने से देश के भंडार पर सीधा असर पड़ता है. एफसीए बढ़ने के कारण विदेशी मुद्रा भंडार में इजाफा हुआ है. फॉरेन करेंसी एसेट्स में डॉलर के अलावा यूरो, पाउंड और येन जैसी मुद्राओं को भी शामिल किया जाता है. इसे भी पढ़ें : अडानी">https://lagatar.in/lic-had-to-invest-in-adani-group-50000-crores-drowned-in-50-days/">अडानीग्रुप में निवेश करना LIC को पड़ा भारी, 50 दिन में डूब गये 50,000 करोड़
गोल्ड रिजर्व और आईएमएफ में मिला एसडीआर घटा
आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में गोल्ड रिजर्व 1.045 अरब डॉलर घटकर 41.817 अरब डॉलर रह गया. इससे पहले स्वर्ण भंडार 919 मिलियन डॉलर कम होकर 42.86 अरब डॉलर रह गया था. जबकि आईएमएफ में मिला एसडीआर 8.7 करोड़ डॉलर घटकर 18.267 अरब डॉलर रह गया. इससे पहले आईएमएफ में मिला देश का एसडीआर में 190 मिलियन डॉलर की कमी आयी थी और यह 18.35 अरब डॉलर का रह गया था. वहीं समीक्षाधीन सप्ताह में आईएमएफ में रखा देश का आरक्षित मुद्रा भंडार 3.4 करोड़ डॉलर घटकर 5.111 अरब डॉलर रह गया. इसे भी पढ़ें : पटना">https://lagatar.in/patna-mukesh-sahnis-statement-increased-the-political-temperature-said-pm-modi-is-very-popular-a-lot-changes-with-time-in-politics/">पटना: मुकेश सहनी के बयान ने बढ़ाई सियासी पारा, कहा- पीएम मोदी काफी लोकप्रिय, राजनीति में समय के साथ-साथ बहुत कुछ बदलता है
विदेशी निवेशकों की बिकवाली और डॉलर के मुकाबले रुपया में गिरावट के कारण घटा भंडार
बता दें कि अक्टूबर 2021 में विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के ऐतिहासिक स्तर पर जा पहुंचा था. उसके बाद से ही विदेशी निवेशकों की बिकवाली के कारण विदेशी मुद्रा भंडार में कमी आती रही है. वहीं आरबीआई ने डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट को थामने के लिए डॉलर बेचा है. रुपया एक समय एक डॉलर के मुकाबले 83 रुपये के लेवल के नीचे जा लुढ़का था. जिसकी वजह से विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार गिरावट आयी है. इसे भी पढ़ें : MP">https://lagatar.in/mp-truck-hit-3-buses-13-died-cm-announced-compensation/">MP: अमित शाह के कार्यक्रम से लौट रही तीन बस दुर्घटनाग्रस्त, 13 की मौत, सीएम ने मुआवजे का किया ऐलान [wpse_comments_template]

Leave a Comment