Search

 
 
 

क्षेत्र का कर रहा निरंतर विकास : भानु प्रताप शाही

 
विधायक भानु ने किया पीसीसी पथ का शिलान्यास Ketar, Garhwa: रविवार को संध्या कर्पूरी गेट के समीप विधायक भानु प्रताप शाही ने 1.87 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाली पीसीसी पथ का शिलान्यास स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर व नारियल तोड़कर किया. यह सड़क मुख्यमंत्री ग्राम योजना मद की राशि से केतार कर्पूरी गेट से मेन बाजार होते हुए सुप्रसिद्ध चतुर्भुजी मंदिर तक बनेगी. मौके पर विधायक ने कहा कि मैं निरंतर विकास कर रहा हूं. जनता वोट इसलिए देता है कि हमारा जीवन सुलभ हो, हमारा क्षेत्र में विकास हो. सड़क विकास का आईना होता है. उक्त सड़क संकृण हो जाने से लोगो को आने जाने में काफी समस्या होती थी. सड़क बन जाने पर लोग को काफी सहूलियत होगी. वही केतार के सैकड़ों ग्रामीणों के हस्ताक्षर युक्त आवेदन अवध ठाकुर ने नाली निर्माण के लिए दिया. जो केतार का मूलभूत समस्या है. इस पर विधायक ने कहा कि इसका बहुत जल्द निराकरण होगा. इस नाली निर्माण का लगभग 95 लाख का बजट है. मैं बहुत जल्द इसका भी शिलान्यास करूंगा. वही विधायक ने 28 फरवरी को टाउनशिप में 51 बहनों की शादी में आने के लिए निमंत्रण भी दिया. मौके पर भगत दयानंद यादव, मंडल अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद, विक्रमा सिंह, मुखिया मूंगा साह, अमरनाथ जायसवाल, राजू सिंह, रविन्द्र सोनी, सतेंद्र ठाकुर, दिलीप जायसवाल, राजकुमार पाठक, गौतम पाल, धीरेंद्र शुक्ला, गुड्डु जायसवाल, राकेश सिंह, अकलेश सिंह, उपेंद्र बैठा सहित अन्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-x-ray-facility-closed-in-bhavnathpur-chc-for-15-days-patients-upset/">गढ़वा

: भवनाथपुर सीएचसी में 15 दिनों से एक्स-रे सुविधा बंद, मरीज परेशान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही