Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लगातार इंपैक्ट : गिरिडीह के स्कूल में जड़ा ताला खुला, MDM मद में बच्चों को चावल-पैसे देने का आदेश

शिक्षकों की कार्यशैली से नाराज  ग्रामीणों ने स्कूल में जडा था ताला Tisri (Giridih) : तिसरी प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय लेवडिया में ग्रामीणों द्वारा जड़ा ताला खुल गया है. विभाग के आदेश पर सोमवार से शिक्षकों ने स्कूल में पठन-पाठन का कार्य शुरू कर दिया है. दरअसल, लेवडिया गांव के ग्रामीणों ने कार्यरत दोनों शिक्षकों की कार्यशैली से परेशान होकर विद्यालय में ताला जड दिया था. ग्रामीणों का आरोप था कि शिक्षक बच्चों को पढाते नहीं हैं. प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष मो. मुन्नीबुद्दीन व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बर्णवाल ने 10 फरवरी को विद्यालय का निरिक्षण भी किया था. दोनों नेताओं ने इस मामले में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी से बातचीत भी की थी. लगातार मीडिया डॉट कॉम ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था. इसके बाद विभाग ने संज्ञान लेते हुए पूरे मामले की जांच कराई. जांच के बाद सोमवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के कार्यालय से आदेश जारी किया. इसमें 24 घंटे के भीतर विद्यालय के बच्चों के बीच मध्याह्न भोजन (MDM) मद में बंद अवधि की प्रतिपूर्ति के लिए चावल व पैसे का वितरण करने का आदेश दिया गया है. चावल व पैसे वितरण नहीं होने तक दोनों शिक्षकों का वेतन रोकरने की बात कही गई है. इस दौरान 7 दिनों तक मध्याह्ण भोजन बंद रखने के लिए प्रतेक बच्चे को 700 ग्राम चावल व 47 रुपए 33 पैसे वितरण करने का आदेश दिया गया है . खैर विभाग ने 7 दिनों से बंद मध्याह्ण भोजन का हिसाब लगाकर बच्चों के बीच वितरण करने का आदेश तो दे दिया लेकिन 7 दिनों से बंद रही पढाई का हिसाब नहीं लगा पाए. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-illegal-mini-liquor-factory-busted-in-balidih/">बोकारो

: बालीडीह में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही