Search

 
 
 

रांची में लगातार हो रही बारिश, कई घरों में घुसा पानी, रेस्क्यू में जुटी NDRF की टीम

 
 Ranchi :  रांची में लगातार  पिछले 12 घंटे से हो रही तेज बारिश की वजह से कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गयी है. बारिश के कारण आज शुक्रवार को सदर थाना क्षेत्र के दीपाटोली रोड नंबर पांच स्थित मुहल्ले में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी. जानकारी के अनुसार 50 से अधिक घरों में पानी घुस गया है. जिसमें 100 से अधिक लोग फंसे हुए हैं. पानी में फंसे लोगों को रेस्क्यू करने के लिए एनडीआरएफ की टीम को लगाया गया. एनडीआरएफ की टीम घरों और सड़क पर फंसे लोगों को रेस्क्यू कर रही है.

उफान मार रही हैं स्वर्णरेखा और हरमू नदी

रांची और आसपास के जिलों में हो रही लगातार बारिश से जहां डैम में जलस्तर काफी बढ़ा है, वहीं, इस मानसून में पहली बार हरमू और स्वर्णरेखा नदी में उफान देखा जा रहा है. निवारणपुर और हिंदपीढ़ी के पास तो हरमू नदी का पानी पुलिया से ऊपर बह रहा है. मौसम केंद्र, रांची ने राज्य में भारी से अति भारी बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट वाले जिलों के लोगों से सावधान रहने की अपील जारी की है.

शहर के मुख्य मार्गों समेत गली मुहल्लों की सड़कें जलमग्न  

गुरुवार रात और शुक्रवार दिन भर हुई मुसलधार बारिश से शहर के मुख्य मार्गों समेत गली मुहल्लों की सड़कें जलमग्न हो गयीं. मेन रोड, कर्बला चौक, कचहरी रोड, शहीद चौक, मोरहाबादी, अरगोड़ा, पुंदाग, अपर बाजार, सेवा सदन रोड, लालपुर चौक, थड़पखना, मेन रोड डेली मार्केट फल मंडी, हिंदपीढी, खेत मुहल्ला, नीचे कांटा टोली, पिस्का मोड़ा, कोकर, चर्च रोड, लेक रोड रातू रोड, चुटिया, रांची रेलवे स्टेशन रोड, हटिया, खूंटी आदि क्षेत्रों की सड़कों में पानी लबालब भर गया. लोगों का चलना फिरना मुहाल हो गया.

बारिश का पानी लोगों के घरों व दुकानों में घुस रहा है 

बारिश का लोगों के घरों वे दुकानों में घुस रहा है. यह स्थिति मेन रोड उर्दू लाइब्रेरी के पास, मेन रोड डेली मार्केट, नीचे कांटा टोली, अपर बाजार, मौलाना आजाद कॉलोनी, हरमू बस्ती, आजाद बस्ती, किशोरगंज, मधुकम, इस्लाम नगर, पिस्का मोड़ा, बरियातु, करम टोली, डंगरा टोली, डॉ फतेउल्लाह रोड, दीपा टोली आदि जगहों की है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही