Search

 
 
 

सिमडेगा में लगातार वाहन जांच अभियान, पढ़ें जिले की 4 अहम खबरें

 
पहली खबर Simdega: जिला मुख्यालय समेत कोलेबिरा, कुरडेग, बोल्बा, जलडेगा, बानो, बांसजोर थाना क्षेत्र के अंर्तगत पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस सघन वाहन जांच अभियान चलाया. जिसमें दो पहिया वाहनों के डिक्की वाहन के कागजाद की चेकिंग की गई. इस दौरान कई वाहन चालकों का चालान भी काटा गया. दूसरी खबर

कुरडेग में सतचंडी महायज्ञ को लेकर बैठक

कुरडेग प्रखंड स्थित उमा महेश्वर महावीर मंदिर प्रांगण में पूजा समिति के अध्यक्ष बैजनाथ जयसवाल की अध्यक्षता में उमा महेश्वर महावीर मंदिर के वर्षगांठ पर सतचंडी महायज्ञ को लेकर गणमान्य श्रद्धालुओं के साथ बैठक हुई. इसमें मुख्य रूप से पूजा समिति के संरक्षक सुशील श्रीवास्तव उपस्थित थे. बैठक में सतचंडी महायज्ञ करने का निर्णय पूजा समिति के द्वारा लिया गया. तीसरी खबर

बानो एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय में पुलिस अंकल ट्यूटोरियल के तहत क्लास ली गई

बानो एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत एसआई मणि भूषण पासवान के द्वारा बच्चों को पढ़ाया गया. कक्षा के छात्र एवं छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें "निरंतर प्रयास ही सफलता का एकमात्र मूल मंत्र है "दिया गया और सब इंस्पेक्टर मणि भूषण पासवान ने बच्चों को छुट्टी के समय किस प्रकार से पढ़ाई में ध्यान देने को लेकर गुरुमंत्र दिये. चौथी खबर

कोलेबिरा प्रखंड के दो पंचायतों धान अधिप्राप्ति केंद्र की शुरूआत

जिले में चयनित धान अधिप्राप्ति केंद्र की शुरुआत हुई. जिसमें प्रखंड के शाहपुर और नवाटोली पंचायत में केंद्र खोला गया. इस मौके पर जिला परिषद सदस्य रोज प्रतिमा सोरेंग,कोलेबिरा प्रखंड विकास पदाधिकारी पदाधिकारी, शाहपुर मुखिया प्रखंड प्रमुख दुतामी हेमरॉम,अंचलाधिकारी कल्याण पदाधिकारी, विधायक प्रतिनिधि श्यामलाल प्रसाद नेल्सन सुलभ के साथ अशोक इंदवार विनोद कुमार मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही