Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लगातार. इन की पड़ताल में खुलासा : कहां गये रांची के 66 कोरोना मरीज

Advertisement
Advertisement
  Ranchi :  कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन ने 16 दिनों में देश के 12 राज्यों में दस्तक दे दी है. इसके 123 मरीज मिल चुके हैं. हेल्थ एक्सपर्ट ओमीक्रॉन के फैलाव को तेज बता रहे हैं. वहीं सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ओमीक्रॉन से निबटने के लिए अपनी तैयारी गिनाते हुए टेस्टिंग और ट्रैकिंग का दम्भ भर रहे हैं, लेकिन रांची जिले में कोरोना के 66 एक्टिव मरीज कहा है, इसका कुछ पता नहीं है. इसे भी पढ़ें-">https://lagatar.in/prince-khan-threatens-again-audio-goes-viral/">

 प्रिंस खान ने फिर दी धमकी, ऑडियो हुआ वायरल

लगातार. इन की पड़ताल

कोरोना के संक्रमण काल में रांची के निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ थी. लगातार. इन ने वर्तमान में कोरोना मरीजों का इलाज कहाँ हो रहा है इसकी पड़ताल की. इस पड़ताल में यह जानकारी मिली है कि सदर अस्पताल रांची में मात्र एक कोरोना मरीज भर्ती है. जबकि रिम्स में भर्ती दो कोरोना संक्रमित 24 वर्षीय और 50 वर्षीय महिला स्वस्थ हो चुकी है. वहीं बरियातू रोड स्थित हेल्थ प्वाइंट हॉस्पिटल में भी भर्ती एक मरीज नेगेटिव हो चुके हैं. जबकि सैम्फोर्ड, आर्किड और मेडिका हॉस्पिटल में एक भी मरीज नहीं है। ऐसे में 66 मरीज कहां गए इसका कुछ पता नहीं. इसे भी पढ़ें-JPSC">https://lagatar.in/candle-march-in-protest-against-the-arrest-of-jpsc-candidates/">JPSC

अभ्यर्थियों की गिरफ्तारी के विरोध में कैंडल मार्च

ओमीक्रॉन को लेकर अलर्ट - बन्ना गुप्ता

वहीं झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सदर अस्पताल में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि ओमीक्रॉन को लेकर राज्य सरकार अलर्ट पर है. इसलिए विभाग के द्वारा झारखंड आने वाले लोगों की टेस्टिंग और संक्रमित मिलने पर ट्रैकिंग की जा रहा है, लेकिन स्वास्थ्य मंत्री को भी यह पता नहीं कि राजधनी में मिलने वाले कोरोना के मरीज कहाँ है. इसे भी पढ़ें-पीके">https://lagatar.in/8-students-selected-in-placement-drive-in-pk-roy-college/">पीके

रॉय कॉलेज में प्लेसमेंट ड्राइव में 8 छात्रों का चयन

दुबारा संपर्क करने पर नहीं उठाया फोन

वहीं इस मामले पर रांची एसडीओ दीपक दुबे से संपर्क किया गया तो उन्होंने मीटिंग में होने की बात कहते हुए मीटिंग के बाद जानकारी उपलब्ध कराने की बात कही.पर दोबारा फोन करने पर उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही