Search

 
 
 

ठेका कंपनी मजदूरों का हक मार रही है : केएन त्रिपाठी

 
Garhwa: इंटक नेता व पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी सोमवार को मेराल रेलवे बॉक्साइट साइडिंग पहुंचे. इंटक नेता ने धरने पर बैठे मजदूरों से बात की. उन्होंने मजदूरों से उनका हक दिलाने की बात कही. बता दें कि दर्जनों मजदूर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले दस दिनों से धरना पर बैठे हैं. त्रिपाठी ने कहा कि मजदूरों की मांग जायज है. उन्हें हर हाल में पीएफ ग्रेजुटी और अन्य सुविधाएं मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि ठेका कंपनी मजदूरों का हक मार रही है. जिसकी मंशा कभी पूरी नहीं होगी. उन्होंने कहा कि हिंडाल्को कंपनी अविलंब मजदूरों की मांग को पूरा करते हुए ठेका कंपनी को यहां से हटाने का काम करे. कहा कि मजदूरों को उनका वाजिब मांग दिलाने के लिए आज ही डीसी गढ़वा से बात करेंगे. इसे भी पढ़ें- बिहार">https://lagatar.in/bihar-rjd-agrees-on-nitishs-change-congress-said-we-will-welcome-stir-in-bjp-till-delhi/">बिहार

: नीतीश के पालाबदल पर राजद राजी, कांग्रेस बोली- हम स्वागत करेंगे, भाजपा में दिल्ली तक हलचल
त्रिपाठी ने कहा कि साइडिंग के मजदूर दस दिनों से हड़ताल पर हैं, लेकिन इनकी समस्याओं का हल अभी तक नहीं निकला है, जो दुख की बात है. कार्यक्रम को इंटर के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार चौबे, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, सचिव बबन प्रसाद और साइडिंग के अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद यादव ने संबोधित किया. मौके पर राजेंद्र यादव, अनिल महतो, वकील अंसारी, राजेंद्र चौधरी, निजामुद्दीन अंसारी, सुरेश भुइया, शहाबुद्दीन अंसारी, गुलजार अहमद, रोस्तम अंसारी और यूनुस अंसारी सहित कई मजदूर मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- विश्व">https://lagatar.in/many-programs-in-ranchi-on-9th-august-on-world-tribal-day-tribal-festival-will-be-held-in-morhabadi/">विश्व

आदिवासी दिवस पर 9 अगस्त को रांची में कई कार्यक्रम, मोरहाबादी में होगा जनजातीय महोत्सव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही