Search

 
 
 

अनुबंध बिजलीकर्मी अब खुद ही अपना विवरणी भरकर अफसर को भेजेंगे

 
Ranchi : झारखंड ऊर्जा विकास निगम व इसकी अनुषंगी कंपनियों में 10 वर्षों से अधिक समय से कार्यरत कर्मी अब अपनी विवरणी खुद भरकर अपने नियंत्री पदाधिकारी को भेजेंगे. पूर्व में सभी जीएम व एसइ से इनका नाम मांगा जाता था. पर अब झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के उपमहाप्रबंधक (कार्मिक) राजेश कुमार ने पांडेय ने फॉर्मेट जारी कर कर्मियों से स्वहस्ताक्षारित विवरणी भरकर 26 अगस्त तक नियंत्री पदाधिकारी के पास जमा करने का निर्देश दिया है. आदेश के साथ फॉर्मेट भी जारी किया गया है.

अब कर्मी कॉलम संख्या 11 तक ही फॉर्मेट भरेंगे

इधर झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि 17 अगस्त 22 को ऊर्जा निगम के समक्ष प्रदर्शन के उपरांत व संघ के साथ हुई वार्ता के बाद ऊर्जा निगम प्रबंधन ने एक नया फॉर्मेट जारी कर दिया है. जिसमें अब कर्मी कॉलम संख्या 11 तक ही फॉर्मेट भरेंगे और एंप्लॉयमेंट नोटिस नंबर अब ऑप्शनल होगा. ऐसा होने से अब कर्मियों के बीच अनुबंध और मानव दिवस की जो गलतफहमी थी, वह खत्म हो गयी है. राय ने कहा है कि किसी भी कर्मचारी को कहीं भी घबराने की आवश्यकता नहीं है, जिनका 10 वर्ष निगम में कार्य करते हुए पूर्ण हो चुका है. इसे भी पढ़ें – एमटीसी">https://lagatar.in/mtc-center-doranda-treatment-of-malnourished-children-without-dietician/">एमटीसी

सेंटर डोरंडा : बिना डायटिशियन के हो रहा कुपोषित बच्चों का उपचार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही