Search

 
 
 

बोकारो स्टील प्लांट परिसर में साइकिल से गिरकर ठेका मजदूर की मौत

 

बालीडीह का रहने वाला था अशोक कुमार, यूनियन ने की आश्रित को नौकरी देने की मांग

Bokaro : बोकारो स्टील प्लांट में ड्यूटी के लिए गए ठेका मजदूर अशोक कुमार (63) की 18 अगस्त की सुबह परिसर में साइकिल से गिरने से मौत हो गई. वह बालीडीह थाना क्षेत्र के सिंह टोला का रहने वाला था. अशोक कुमार सुबह में घर से साइकिल से ड्यूटी के लिए निकला था. वह मनसा सिंह गेट से प्लांट में प्रवेश किया और ड्यूटी ज्वाइन करने के लिमशीन शॉप की ओर बढ़ रहा था. तभी अचानक सड़क पर साइकिल लेकर गिर पड़ा. बगल से गुजर रहे मजदूरों ने सीआईएसएफ जवानों की मदद से प्लांट के अंदर मेडिकल यूनिट में ले गए, जहां डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए उसे बीजीएच रेफर कर दिया. बीजीएच पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन बीजीएच पहुंचे. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर, यूनियन नेताओं ने प्लांट प्रबंधन से मृतक के आश्रित को नौकरी देने की मांग की है. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-the-benefits-of-the-schemes-of-the-central-government-should-be-extended-to-the-needy-laxman-singh/">गिरिडीह

: केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाएं- लक्ष्मण सिंह [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही