Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो में ठेका मजदूर की मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा अस्पताल

Advertisement
Advertisement
Bermo: बेरमो के CCL ढोरी क्षेत्र अंतर्गत AADOCM (अमलो) परियोजना में एक ठेका मजदूर की कार्य के दौरान मौत हो गई. अमलो बस्ती मुस्लिम टोला निवासी ठेका मजदूर सिराज अंसारी अमलो पुराना 4 नंबर खदान में पाइप मरम्मत का काम कर रहा था.

मृतक के परिजन मुआवजे पर अड़े

बताया जाता है कि काम करने के दौरान वह बेहोश हो गया. जल्द ही लोगों ने उसे केंद्रीय अस्पताल ढोरी पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. यूनियन प्रतिनिधियों और मृतक के परिजन मुआवजे की मांग को लेकर अड़ गए. उनलोगों का कहना था कि मृतक विस्थापित लड़का था. इन्हीं लोगों की जमीन पर अमलो परियोजना चल रही है. मृतक का पत्नी सहित एक 4 साल का बेटा है. उसकी पत्नी को नौकरी और मुआवजा दिया जाए. इसे लेकर यूनियन प्रतिनिधि और प्रबंधन के बीच बैठक की गई. इसे भी पढ़ें- पेंडोरा">https://lagatar.in/silence-of-media-and-modi-government-on-revelations-of-the-pandora-papers-is-similar-to-that-of-panama-papers/">पेंडोरा

पेपर्स के खुलासे पर मीडिया व मोदी सरकार की चुप्पी पनामा पेपर्स की जैसी ही

मुआवजा दिया जाएगा

प्रबंधन की ओर से कहा गया कि जो भी सरकारी मुआवजा बनता है, वह दिया जाएगा. वार्ता के बाद संतोषजनक मुआवजा देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल चास भेज दिया. मौके पर अमलो पीओ अरविंद शर्मा, कार्मिक एसओपी प्रतुल कुमार, सुरक्षा अधिकारी सीताराम, कार्मिक प्रबंधक सुरेश सिंह के अलावा नगर परिषद अध्यक्ष राकेश सिंह, यूनियन प्रतिनिधि गिरजा शंकर पांडे, विकास सिंह, विनय सिंह, भोलू खान, परवेज अख्तर और मुजफ्फर जमाल मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- पीएम">https://lagatar.in/bjp-workers-sent-congratulatory-letters-on-completion-of-20-years-of-pm-modis-good-governance/">पीएम

मोदी के सुशासन के 20 वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भेजा अभिनंदन पत्र
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही