Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चट्टानी एकता का परिचय दें अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मी : विनय सिंह

Latehar : झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मी संघ और झारखंड राज्य एनआरएचएम, एएनएम व जीएनएम संघ के संयुक्त तत्वावधान में बीते 17 जनवरी से प्रदेश के पारा चिकित्सा कर्मी हड़ताल पर हैं. इनमें एएनएम, जीएनएम, लैब टेक्नि‍शियन, एक्स-रे टेक्नि‍शियन, फार्मासिस्ट, ओपठाल्मीक असिस्टेंट व फिजियोथैरेपी कर्मी शामिल हैं. झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सह लातेहार ब्लड बैंक के तकनीकी सहायक विनय कुमार सिंह ने कहा कि पारा चिकित्सा कर्मी सेवा नियमितीकरण की मांग को लेकर 16 जनवरी को मुख्यमंत्री आवास घेराव के बाद से लगातार हड़ताल पर हैं. इस दौरान अनुबंधकर्मियों ने मानव सेवा भाव दिखाते हुए धरना स्थल पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर 34 यूनिट रक्त संग्रह किया. उन्होंने कहा कि हड़ताल के आठ दिन बीत गये, लेकिन न तो स्वास्थ्य विभाग और ना ही सरकार के साथ कोई वार्ता सफल हुई है. उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 24 जनवरी से अनुबंधकर्मी आमरण अनशन की शुरुआत की है. उन्होंने बताया कि रांची के धरना स्थल पर एएनएम धरनी कुमारी, सूर्यकांति‍ कुमारी, ममता कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, वीणा कुमारी, शिवरानी कुमारी, अंजलीना खाखा, पूनम कुमारी, नंदनी कुमारी, ललिता कुमारी, अनिता कुमारी, बबिता कुमारी, टेरेसा मिंज, अरुणा टोप्पो, विनय कुमार सिंह, सतेंद्र कुमारी, नवीन कुमार रंजन, सुशांत कुमारी दास, रंजीत सुरीन व प्रदीप कुमार कोडरमा आमरण अनशन पर बैठे हैं. प्रदेश अध्यक्ष ने अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मियों से चट्टानी एकता का परिचय देने की अपील की है. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-shock-to-babulal-maradi-from-high-court-in-defection-case-petition-dismissed/">BREAKING

: दल बदल मामले में हाईकोर्ट से बाबूलाल मरांड़ी को झटका, याचिका खारिज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही