Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अनुबंधकर्मियों को 11 माह से नहीं मिल रही पगार, सरकार से लगाई गुहार

Hazaribagh : समाज कल्याण विभाग में अनुबंध पर काम कर रहे कर्मियों को पिछले 11 माह से वेतन नहीं मिला है. ऐसे में अनुबंध पर काम करने वाले कर्मियों ने शुक्रवार को अपना विरोध दर्ज कराया है. बैनर-तख्ती लेकर समाहरणालय प्रवेश द्वार पर आक्रोशित अनुबंध पर काम करने वाली महिलाओं ने आवाज बुलंद की. उन्होंने सरकार से 11 माह के बकाया मानदेय भुगतान की गुहार लगाई. वहीं उन्होंने सेवा स्थायी करने की भी मांग की. उन्होंने कहा कि घर-परिवार चलाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वे लोग वह सारे काम करते हैं, जो अन्य कर्मी करते हैं, लेकिन सरकार उन लोगों को मानदेय नहीं दे रही है. कई ऐसी महिला कर्मी हैं, जो दूर-दराज से आती हैं. उन्हें अब आने जाने के लिए पैसे नहीं जुट रहे हैं. अगर वे लोग एक दिन अनुपस्थित होती हैं, तो कार्रवाई करने की बात कही जाती है, लेकिन मानदेय नहीं दिया जा रहा है. इस कारण दफ्तर खुलने के पहले दिन के 10:00 बजे के पहले तक विरोध दर्ज करने के बाद सभी कर्मी अपने-अपने दफ्तर चलीं गई. इसे भी पढ़ें : बड़ी">https://lagatar.in/big-action-100-tonnes-of-illegal-coal-load-seized-in-5-highways-five-people-arrested/">बड़ी

कार्रवाई : 100 टन अवैध कोयला लोड 5 हाइवा जब्‍त, पांच लोग ग‍िरफ्तार 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही