Ranchi : रांची विश्वविद्यालय प्रशासन ने फैसला लिया है कि सभी पीजी डिपार्टमेंट और कॉलेजों में परीक्षा, एकाउंटस और नामांकन विभाग में कार्यरत अनुबंधकर्मी अब खुद कोई फैसला नहीं ले सकते हैं. इसके लिए जारी निर्देश में कहा गया है कि इन विभागों में स्थायी पदाधिकारी ही निर्णय लेंगे. इसकी सूचना राजभवन, उच्च शिक्षा निदेशक और सभी पीजी विभाग व कॉलेजों को दे दी गयी है. यह फैसला रांची महिला कॉलेज में हुए मामले के बाद लिया गया है. विश्वविद्यालय को रांची महिला कॉलेज की शिकायत मिली थी, जिसके बाद जांच कमेटी का गठन किया गया. कमेटी की रिपोर्ट पर यह निर्णय लिया गया है. इसे भी पढ़ें – झामुमो">https://lagatar.in/jmm-mla-chamra-lindas-tribal-rights-rally-on-february-16-preparations-complete/">झामुमो
विधायक चमरा लिंडा की आदिवासी अधिकार महारैली 16 फरवरी को, तैयारी पूरी [wpse_comments_template]
रांची विवि में अनुबंधकर्मियों को खुद फैसला लेने की मनाही

Leave a Comment