Search

 
 
 

अनुबंधकर्मियों ने किया स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आवास का घेराव, जमकर की नारेबाजी

 
Ranchi : अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मी संघ और झारखंड राज्य एनआरएचएम एएनएम-जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ के बैनर तले हजारों की संख्या में अनुबंधकर्मियों ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का आवास का घेराव किया है. गौरतलब है कि 17 जनवरी से राजभवन के समक्ष अनुबंधकर्मियों का प्रदर्शन जारी है. वहीं 24 जनवरी से 21 अनुबंध कर्मी आमरण अनशन पर हैं. अनशन के 23 दिन के बाद भी जब विभाग के मंत्री और अधिकारियों की नींद नहीं खुली, तब संघ ने बाध्य होकर स्वास्थ्य मंत्री के आवास का घेराव करने का निर्णय लिया. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/apollo-hospital-to-be-built-in-ranchi-smart-city-urban-development-department-asked-to-provide-land/">रांची

स्मार्ट सिटी में बनेगा अपोलो अस्पताल, नगर विकास विभाग ने जमीन उपलब्ध कराने को कहा

अनुबंध कर्मी आरपार की लड़ाई के मूड में हैं

[caption id="attachment_555426" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/awas-banna.jpg"

alt="अनुबंधकर्मियों ने किया स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आवास का घेराव, जमकर की नारेबाजी" width="600" height="400" /> स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आवास के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी[/caption] अनुबंध पारा चिकित्सा कर्मी संघ के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहा कि मंगलवार की शाम 6:00 बजे स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता धरना स्थल पर आने वाले थे, लेकिन खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए वे नहीं आए. सरकार की अनदेखी से नाराज होकर सभी अनुबंध कर्मचारी उनके आवास पर पहुंचे हैं. अब हम सभी लोग आर पार की लड़ाई के मूड में हैं. संघ की एक सूत्री मांग है कि मेडिकल नियमावली 2014 के तर्ज पर सभी अनुबंध कर्मचारियों का समायोजन किया जाए.

बढ़ाई गई स्वास्थ्य मंत्री के आवास की सुरक्षा

इधर अनुबंधकर्मियों के प्रदर्शन को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. महिला जवानों की भी तैनाती की गई है. इसे भी पढ़ें - मेघालय">https://lagatar.in/meghalaya-assembly-election-jp-nadda-released-the-manifesto-said-ready-to-take-bjp-to-new-heights/">मेघालय

विधानसभा चुनाव : जेपी नड्डा ने घोषणापत्र किया जारी, कहा- बीजेपी नयी ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तत्पर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही