Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ठेकेदार का आरोप : मुख‍िया राशि भुगतान के बदले मांग रहीं 40 हजार घूस

Koderma : मरकच्चो प्रखंड के पंचायत तेतरौन में मुखिया आशा देवी के द्वारा राशि भुगतान नहीं करने के संबंध में स्थानीय निवासी अर्जुन यादव ने डीसी को लिखित आवेदन सौंपा है. लिखित आवेदन में उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत तेतरौन के अंतर्गत ग्राम मतौनी में 15वें वित्त आयोग के तहत बजरंगबली मंदिर से लेकर कन्हैया यादव के घर तक नाली निर्माण किया गया, जिसका योजना संख्या 3/ 22/ 4381 प्राक्‍कलित राशि ₹220200 है. मेरे द्वारा योजना का कार्य पूर्ण कर दिया गया है और पूर्व मुखिया बबीता देवी के द्वारा ₹100000 भुगतान कर दिया गया था. शेष राशि 81000 पंचायत सचिव विजय शर्मा अपने डोंगल से भुगतान छोड़ दिए हैं, परंतु वर्तमान मुखिया आशा देवी पति राजेंद्र दास के द्वारा भुगतान नहीं किया जा रहा है. भुगतान के लिए अनुरोध करने पर कहा गया क‍ि पुराना योजना है, इसलिए मुझे 50% अर्थात ₹40000 दीजिए तब मैं राशि अपने डोंगल से छोडूंगी. उन्होंने कहा कि योजना की मापी पुस्तिका समापन हो चुकी है एवं रिकॉर्ड भी बंद हो चुका है. अर्जुन यादव ने लिखित आवेदन में कहा है कि मुखिया एवं उसके प्रतिनिधि के द्वारा योजनाओं से संबंधित प्रत्येक लाभुकों के साथ ऐसा ही क‍िया जा रहा है. दूरभाष के माध्यम से जानकारी लेने पर मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र दास ने बताया कि जेईई के द्वारा मापी हो चुकी है, परंतु एईई ने अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, जिसके कारण भुगतान नहीं की जा रही है. लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-women-police-station-in-charge-arrested-red-handed-taking-bribe-acb-hazaribagh-took-action/">रामगढ़

महिला थाना प्रभारी घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी हजारीबाग ने की कार्रवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही