Ranchi News: सरकार ने ई-कोर्ट प्रोजेक्ट के तहत हाईकोर्ट और सिविल कोर्ट में कार्यरत संविदा कर्मियों का मानदेय बढ़ाने का फैसला किया है. जिन संविदा कर्मियों का मानदेय बढ़ाने का फैसला किया गया है, उसमें सीनियर प्रोग्रामर, सिस्टम ऑफिसर, सिस्टम असिस्टेंट का पद शामिल है.
सीनियर प्रोग्रामर का पद सिर्फ हाईकोर्ट में सृजित है. सिस्टम ऑफिसर का पद सिविल कोर्ट में है. रांची,धनबाद, जमशेदपुर और बोकारो में कार्यरत सिस्टम ऑफिसरों को प्रति माह 74 हजार रूपये मिलेगा. लेकिन इन जिलों को छोड़ कर शेष जिलों के सिस्टम ऑफिसरों को 71,700 रुपये मिलेगा.
इसी तरह रांची, धनबाद, जमशेदपुर और बोकारो में कार्यरत सिस्टम असिस्टेंट को 55,700 रुपये मिलेगा. लेकिन इन जिलों को छोड़ बाकी जिलों में कार्यरत सिस्टम असिस्टेंट को 53,400 रुपये प्रति माह मिलेगा.
| मानदेय | पद |
| 74000 रुपये | सीनियर प्रोग्रामर |
| 71700-74000 रुपये | सिस्टम ऑफिसर |
| 53-55700 रुपये | सिस्टम असिस्टेंट |
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.