Search

 
 
 

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के योगदानों को भुलाया नहीं जा सकता है : बैद्यनाथ राम

 
Latehar : गुरुवार को दिशोम गुरु और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का 80 वां जन्मदिन विधायक बैद्यनाथ राम के आवासीय परिसर में मनाया गया. मौके पर विधायक श्री राम ने कहा कि अलग झारखंड के निर्माण में महान आंदोलनकारी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन का अहम योगदान है. हम उनके योगदानों को भुला नहीं सकते हैं. शिबू सोरेन एक आदिवासी नेता से झारखंड के सीएम पद तक पहुंचे. उन्होंने हमेशा आदिवासी, दलित और गरीबों की आवाज को उठाया. उन्होंने अपने मुख्यमंत्री काल में झारखंड के विकास के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किया. कार्यक्रम में जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष अरुण दुबे, विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, जेएमएम जिला सचिव समसूल होदा, प्रखंड अध्यक्ष अशोक पांडेय, बालूमाथ प्रखंड अध्यक्ष ऐश्वर्य उरांव, मानिक गंझू, वारिश अंसारी, सुदामा प्रसाद, ईमरान,असगर अली, लाडले खान, साबिर अली, मो. मुजफ्फा, जैनुल अंसारी, सलीम अंसारी, विशाल कुमार, मोहन राम, दीपक प्रजापति, मदन सिंह, चंदन कुमार, अख़्तर हुसैन, संजय प्रसाद, दीपक कुमार, रंजीत कुमार, सैयूब, अरशद अंसारी, मंजर हुसैन,गोपाल और मारूफ समेत कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : सतर्क">https://lagatar.in/latehar-police-was-alert-otherwise-many-contractors-and-businessmen-would-have-become-targets-of-aman-sahu-gang/">सतर्क

थी लातेहार पुलिस, नहीं तो कई ठेकेदार और कारोबारी बन जाते अमन साहू गिरोह का निशाना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही