Search

डायबिटीज को करें कंट्रोल,अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

Lagatar desk : डायबिटीज की बीमारी से दुनियाभर में लाखों लोगों को प्रभावित कर रही है. इस बीमारी में शरीर में इंसुलिन का सही इस्तेमाल नहीं होता और ब्लड में ग्लूकोज या शुगर का स्तर बढ़ जाता है. इसे हल्के में लेना सही नहीं है, क्योंकि लंबे समय तक उच्च शुगर लेवल से हार्ट अटैक,किडनी और आंखों जैसी गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं.आइए जानते हैं शुगर कंट्रोल करने के आसान घरेलू उपाय और आहार संबंधी टिप्स.    

शुगर के लिए घरेलू इलाज


मेथी

मेथी शुगर, ओबेसिटी और कोलेस्ट्रॉल के लिए बेहतरीन आयुर्वेदिक उपाय है.

 

सेवन का तरीका

 

चम्मच मेथी पाउडर को खाली पेट या सोते समय गुनगुने पानी के साथ लें.

या 1 चम्मच मेथी दाने को रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट पीएं.

 

काली मिर्च

 

शुगर लेवल कंट्रोल करने में मददगार. इसमें पिपेरिन नामक कंपोनेंट होता है.

सेवन का तरीका : 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर को हल्दी के साथ मिलाएं और रात को खाने से 1 घंटे पहले लें.

 

दालचीनी

 

इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करती है और कोलेस्ट्रॉल भी घटाती है.

 

 नीम

 

नीम की पत्तियां ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में मदद करती हैं.


 

करेला

 

करेला जूस या सब्जी के रूप में नियमित सेवन करें, शुगर कंट्रोल रहता है.

 


 जामुन

 


जामुन के फायदे कई हैं.इसमें मौजूद जंबोलिन और जंबोसिन जैसे तत्व ब्लड शुगर को कंट्रोल करते हैं, स्टार्च को शुगर में बदलने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं, इंसुलिन संवेदनशीलता बढ़ाते हैं और इंसुलिन उत्पादन में मदद करते हैं, जिससे ग्लूकोज लेवल स्थिर रहता है

 


 अदरक

 

डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद करता है. यह ब्लड शुगर लेवल को कम करने, इंसुलिन संवेदनशीलता (insulin sensitivity) बढ़ाने और सूजन (inflammation) घटाने में मदद करता है

 

शुगर पेशेंट के लिए आहार सुझाव

 


अनाज

 


सामक चावल, दलिया, जौ, सूजी, गेहूं

 


दाल

 


हरे चने, काबुली चने, अरहर दाल, कुलथी की दाल

 


फल

 


संतरा, चेरी, नाशपाती, सेब, कीवी, पपीता 

 


सब्जियां

 


पालक, कच्चा केला, बीन्स, कच्चा पपीता, शिमला मिर्च, करेला और रोजाना एक्सरसाइज करें.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp