Search

 
 
 

नक्सली हिंसा पर नियंत्रण और मजबूत कानून व्यवस्था प्राथमिकता- अरवा

 
Ranchi: आईएएस अरवा राजकमल ने शुक्रवार को गृह एवं कारा विभाग का पदभार ग्रहण किया. पदभार ग्रहण करने के बाद राजकमल ने कहा कि पुलिस पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर विभाग के कार्यों को क्रियान्वित कराया जायेगा. उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को तेज गति प्रदान करने के लिए पुलिस विभाग की आधारभूत संरचना को मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी. साथ ही नक्सली गतिविधियों पर नियंत्रण और विधि व्यवस्था में सुधार लाने के संकल्प के साथ कार्य किया जायेगा. कहा की इस पद की जवाबदेही पुलिस, होमगार्ड, कारा, अग्निशमन, नागरिक सुरक्षा के साथ ही साथ नक्सल हिंसा नियंत्रण की है. इसके अलावा सैनिक कल्याण निदेशालय और केंद्रीय बजट का उपबंध एवं आवंटन का भी कार्य गृह सचिव के जिम्मे है. उन्होंने कहा सैनिक कल्याण और झारखंड आंदोलनकारियों के कल्याण की योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जायेगा. इसे भी पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-pradesh-teli-samaj-yuva-morcha-paid-tribute-to-tileshwar-sahu-on-his-10th-death-anniversary/">झारखंड

प्रदेश तेली समाज युवा मोर्चा ने तिलेश्वर साहू को 10वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही