Search

 
 
 

धनबाद : संगठित अपराध और कोयला चोरी पर लगाएं अंकुश : डीआईजी

 

डीआईजी ने की SSP और पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक

Dhanbad : बोकारो रेंज के डीआईजी सुरेंद्र कुमार झा ने गुरुवार को एसएसपी और जिले के अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक के दौरान डीआईजी के द्वारा धनबाद में घटित हुए अपराध और उसके डिटेक्शन पर विशेष कर चर्चा की गई और उसपर दिशा-निर्देश दिए गए. इसके अलावा बैठक में आर्थिक अपराध और संगठित अपराध पर अंकुश लगाने पर भी चर्चा की गई और इसमें शामिल अपराधियों को चिन्हित करने के भी निर्देश दिये गये.

 कोयला चोरी पर पूरी तरह से लगाम लगाने का निर्देश:

डीआइजी ने कोयला चोरी पर पूरी तरह से लगाम लगाने का निर्देश जिले के एसएसपी को दिया. उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता सुरक्षित उत्पादन के साथ-साथ कोयला चोरी रोकना भी है. जो लोग कोयला चोरी में लिप्त हैं, कोयला तस्करी कर रहे हैं, कोयला स्टॉक किए हुए हैं, सारे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए. हर एक थानेदार अपने-अपने इलाके में अवैध धंधे को बंद कराएं.

विधि -व्यवस्था बनाए रखने को लेकर दिए दिशा-निर्देश

बैठक के दौरान डीआईजी ने जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए. साथ ही साथ 22 जनवरी को रामलला के मंदिर के उद्घाटन को लेकर भी सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते हुए संवेदनशील जगहों पर पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों की नियुक्ति का आदेश दिए हैं. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-sugar-businessman-shot-dead-in-chhatarpur-road-blocked-in-protest/">पलामू

: छत्तरपुर में गोली मारकर चीनी कारोबारी की हत्या, विरोध में सड़क जाम, कल बंद रहेगा छत्तरपुर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही