New Delhi : पीएम नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा का मजाक उड़ाना भारी पड़ गया. मालदीव सरकार ने इसपर बड़ा एक्शन लिया है. मालदीव सरकार ने पीएम मोदी और भारत पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले मंत्री मरियम शिउना, मालशा और हसन जिहान को निलंबित कर दिया है. राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भी उनके बयानों को निजी बताया है. भारत ने मालदीव सरकार के साथ आधिकारिक तौर पर इस मामले को उठाया था. इस पर मालदीव सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए उप मंत्री (युवा अधिकारिता, सूचना और कला मंत्रालय) मरियम शिउना, उप मंत्री (परिवहन और नागरिक उड्डयन मंत्रालय) हसन ज़िहान और उप मंत्री (युवा अधिकारिता, सूचना और कला मंत्रालय) मालशा को निलंबित कर दिया है.
पीएम मोदी और भारत पर विवादित टिप्पणी पड़ी भारी, मालदीव ने सस्पेंड किए मरियम शिउना समेत 3 मंत्री
Last Updated: Jan 07, 2024 12:00 AM (IST)