Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हरियाणा: सीएम खट्टर ने कहा- एक हजार लट्ठ वाले करेंगे किसानों का इलाज

Advertisement
Advertisement
Lagatar Desk: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्ट्रर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार किसानों पर दिये बयान को लेकर खट्टर चर्चा में हैं. चंडीगढ़ में किसान मोर्चा के एक कार्यक्रम में उन्होंने विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हर इलाके से एक हजार लट्ठ वाले उग्र किसानों का इलाज करेंगे.

सीएम खट्टर ने क्या कहा

सीएम खट्टर ने कहा- उठालो लठ ! उग्र किसानों को तुम भी जवाब दो ! देख लेंगे. दो चार महीने जेल में रह आओगे तो बड़े नेता बन जाओगे ! इसके अलावा सीएम खट्टर ने कहा कि जमानत की परवाह मत करो.

संयुक्त किसान मोर्चा ने किया पलटवार

मनोहर लाल खट्टर के इस बयान पर संयुक्त किसान मोर्चा ने पलटवार किया है. मोर्चा ने कहा कि हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने बेशर्मी से कार्यकर्ताओं से लाठियों को उठाने और किसानों पर हमला करने के लिए प्रोत्साहित किया है. एसकेएम बीजेपी सीएम के हिंसक इरादे की कड़ी निंदा करता है. साथ ही मोर्चा यह मांग करता है कि वह तुरंत माफी मांगें, और अपने संवैधानिक पद से इस्तीफा दें. इसे भी पढ़ें-भारत">https://lagatar.in/india-doesnt-have-real-democracies-tribals-are-still-seen-as-inferior-citizens-gladson-dungdung/">भारत

में वास्तविक लोकतंत्र नहीं हैं,आदिवासियों को अभी भी हीन नागरिक के रूप में देखा जाता है :ग्लैडसन डुंगडुंग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही