Search

 
 
 

राजद नेता जगदानंद सिंह का विवादित बयान- आरएसएस की तरह है पीएफआई

 
Patna : बिहार में लालू प्रसाद यादव के राष्ट्रीय जनता दल के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने आरएसएस को लेकर विवादित बयान दिया है. जगदानंद सिंह ने कुछ दिनों से सुर्खियों में बने हुए पीएफआई संगठन को आरएसएस जैसा बताया है. कहा कि पीएफआई मेंबर भी अपने समुदाय के लिए कुछ करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें एंटी नेशनल क्यों बुलाया जा रहा है. कहा कि जब-जब भारत की सुरक्षा के लिए खतरनाक लोग पकड़े गए पाकिस्तानी एजेंट के रूप में, वे सभी आरएसएस और हिंदू लोग थे. जगदानंद सिंह ने कहा कि ये लोग तो नमाजियों और दाढ़ी वालों को मुसलमान समझकर काट रहे हैं. राजद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ये लोग अपने लोगों को, अपने कैडर से मॉल में नमाज पढ़वाकर खड़ा कर रहे हैं कि मॉल में नमाजी आ गए हैं.

खुद भी किसी न किसी अपराध में शामिल हैं - भाजपा

इधर, जगदानंद सिंह के बयान पर बीजेपी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. भाजपा प्रवक्ता नाजिया इलाही खाने ने कहा कि राजद के जिस भी नेता ने ये बात कही, वो खुद भी किसी न किसी अपराध में शामिल हैं. इसलिए बचने के लिए ऐसा बयान दे रहे हैं. बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए उन्होंने ये असंवैधानिक बयान दिया है. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/arms-and-cartridges-of-army-reaching-the-naxalite-and-militant-organizations-operating-in-jharkhand/">झारखंड

में सक्रिय नक्सली व उग्रवादी संगठनों तक पहुंच रहे सेना के हथियार और कारतूस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही